Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

उत्तराखंड में भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की दस्तक, ज्वैलर्स से मांगी रंगदारी

Lawrence Bishnoi Gang: उत्तराखंड के हल्द्वानी में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो बदमाश पकड़े गए हैं। दोनों आरोपियों ने हल्द्वानी में ज्वेलर्स से रंगदारी मांगी थी। नैनीताल पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हल्द्वानी के जाने-माने...
Lawrence Bishnoi Gang

Lawrence Bishnoi Gang: उत्तराखंड के हल्द्वानी में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो बदमाश पकड़े गए हैं। दोनों आरोपियों ने हल्द्वानी में ज्वेलर्स से रंगदारी मांगी थी। नैनीताल पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हल्द्वानी के जाने-माने ज्वेलर्स से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर वाट्सएप पर फिरौती मांगी गई। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

एसपी सिटी प्रकाश चंद ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हल्द्वानी के पटेल चौक स्थित सुरेश संस ज्वेलर्स के मालिक अंकुर अग्रवाल से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर फिरौती मांगी गई थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी को पंजाब पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

बता दें, पकड़े गए आरोपी देवेंद्र जाटव उर्फ रॉकी और नागेंद्र चौहान हैं। नागेंद्र हल्द्वानी का रहने वाला है, जबकि पंजाब के रहने वाले सोनू तिवारी को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन सभी ने वाट्सएप के माध्यम से ज्वैलर अंकुर अग्रवाल से एक लाख रुपये की फिरौती मांगी थी।

वर्कआउट करने के बाद होता है सिरदर्द तो हो जाएं सावधान, नहीं तो…

दिल्ली और पंजाब गैंग से जुड़े हैं तार- एसपी सिटी

एसपी सिटी ने बताया कि मामले की जांच के बाद इसके तार दिल्ली और पंजाब गैंग से जुड़े, जहां पंजाब के रहने वाले सोनू तिवारी ने खुद को सिद्धू मूसेवाला का हत्यारा बताते हुए वाट्सएप पर रंगदारी मांगी थी। सोनू तिवारी को पंजाब पुलिस ने तीन पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है।

वहीं, अब पुलिस इन तीनों का लॉरेंस बिश्नोई गैंग के साथ कनेक्शन तलाशने में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में प्रथम दृष्टया गैंग से जुड़ा मामला लग रहा है। फिर भी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि पकड़े गए आरोपी हल्द्वानी फिरौती लेने आ रहे थे। उन्हें टांडा जंगल के पास से गिरफ्तार किया गया। मामला लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा होने के कारण हल्द्वानी और आसपास के अन्य लोगों के जुड़े होने के बारे में जुटाई जा रही है। पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया।

ये भी देखें-

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग