Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पाकिस्तान से जुड़ा है कनेक्शन, 9 तीर्थयात्रियों की मौत 33 घायल

यह हमला पिछले एक दशक में जम्मू का सबसे बड़ा आतंकवादी अमरनाथ यात्रा पर किए हमले के तर्ज पर किया गया हैं। बता दें कि कुछ साल पहले अमरनाथ यात्रा पर जा रहे यात्रीयों पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया था।
Jammu Kashmir Terrorist Attack

Jammu Kashmir Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में रविवार शाम आतंकवादियों ने तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस पर हमला किया है। इस हमले में नौ तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 33 अन्य घायल हो गए। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इस हमले की जानकारी दी हैं। सूत्रों के अनुसार, यह हमला पिछले एक दशक में जम्मू का सबसे बड़ा आतंकवादी अमरनाथ यात्रा पर किए हमले के तर्ज पर किया गया हैं। बता दें कि कुछ साल पहले अमरनाथ यात्रा पर जा रहे यात्रीयों पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया था। इसे जम्मू का सबसे बड़ा आतंकवादी हमला भी कहा जाता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लश्कर के सहायक संगठन ने इस बड़े आतंकी हमले को अंजाम दिया है। आतंकवादियों की संख्या 3 से 4 होने की आशंका जताई जा रही है। साथ ही यह भी आशंका है कि हमलावर कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान से भारत में दाखिल हुए हैं। इस हमले में आतंकियों का पहला मकसद था श्रद्धालुओं पर अंधाधुंध गोली चलाना, जिससे तीर्थयात्रियों से भरे बस का संतुलन बिगड़े और उसका एक्सीडेंट हो जाए । उनका यह प्लान कामयाब भी रहा। यह घटना पोनी इलाके के तेरयाथ गांव के पास शाम करीब छह बजकर 15 मिनट पर हुई।

रियासी में कुछ दिनों पहले हुए बस एक्सीडेंट को देखते हुए आतंकियों ने इस हमले की साजिश रची। इसलिए आतंकियों ने श्रद्धालुओं से भरी बस को अपना निशाना बनाया। गोलीबारी के बाद शिव खोड़ी मंदिर से कटरा जा रही 53 सीटों वाली बस गहरी खाई में गिर गई।

मामले की जानकारी देते हुए रियासी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहिता शर्मा ने मीडिया से कहा कि, “नौ तीर्थयात्री की मौत हो गई और 33 अन्य घायल हो गए। यह हमला क्षेत्र में हिंसा में चिंताजनक वृद्धि को दर्शाता है। राजौरी और पुंछ जैसे पड़ोसी क्षेत्रों की तुलना में रियासी जिला आतंकवादी गतिविधियों से अपेक्षाकृत अछूता रहा है।”

यह भी पढ़े- इस चुनाव में एक-दो नहीं बल्कि 27 देश करते हैं मतदान, जानें क्या है मामला

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड