Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पाकिस्तान में महंगाई की मार, दूध की कीमत 210 रुपये प्रति लीटर

PAKISTAN | MILK | inflation in pakistan | SHRESHTH BHARAT

भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में महंगाई आसमान छू रही है। पहले लोग पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम से परेशान थे। वहीं, अब यहां दूध की कीमतें भी आसमान छू रही हैं। कराची में कमिश्नर द्वारा डेयरी फॉर्म एसोसिएसन की मांगों को मानते हुए दूध की कीमतों में 10 रुपये का इजाफा किया है, जिसके बाद अब कराची में दूध की कीमत 210 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

बता दें कि दूध की कीमत 50 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए जाने की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन कराची के कमिश्नर के आदेश के बाद 10 रुपये प्रति लीटर ही इजाफा किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कराची के डेयरी फार्मर्स के प्रेसिडेंट मुबाशेर कादिर अब्बासी ने पहले ही संकेत दे दिया था कि कराची के लोगों के लिए जल्द ही प्रति लीटर दूध में 50 पीकेआर की बढ़ोतरी की जा सकती है।

अब्बासी ने कहा था कि दूध उत्पादन की ऊंची लागत और मवेशियों की बढ़ती कीमतों के चलते दूध की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी देखी जा सकती है। अब्बासी ने कराची के कमिश्नर को दूध की उत्पादन लागत के मुताबिक नई कीमतों के बारे में तुरंत एक नोटिफिकेशन जारी करने को कहा था। उन्होंने कहा था कि अगर संबंधित अधिकारी 10 मई तक दूध की कीमतें बढ़ाने का एलान नहीं करते हैं, तो हितधारक मामले को अपने हाथों में लेंगे और आम सहमति के बाद दूध की कीमतें बढ़ा देंगे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा