श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बस पर आतंकियों ने बरसाई गोलियां, ड्राइवर की बहादुरी ने बचाई कई जान

आतंकवादियों ने तीर्थयात्रियों से भरी बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, इस घटना में तीन महिलाओं समेत नौ की जान चली गई है...
Reasi Bus Attack driver made heroic effort to save pilgrims in jammu and Kashmir

Reasi Bus Attack: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में बीते दिन रविवार की शाम को एक बड़ा आतंकी हमला हुआ। आतंकवादियों ने तीर्थयात्रियों से भरी बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसकी वजह से बस खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक घटना में तीन महिलाओं समेत नौ लोगों की जान चली गई है। वहीं, 33 लोग घायल हो गए हैं।

सामने आया CCTV वीडियो

आंतकी हमले कुछ मिनट पहले का CCTV वीडियो है सामने आया, जिसमें श्रद्धालुओं बस वैष्णो देवी लेकर जा रही थी। रविवार शाम 6 बजे के इस विडियो में वह बस आराम से कटरा की तरफ़ बढ़ती दिख रही है, तभी 10 मिनट बाद आतंकियों ने इस पर गोलियों की बौछार कर दी।

इस दौरान आप देख सकते हैं कि बस ड्राइवर बड़े बहादूरी के साथ बस को तेजी से भगाता नजर आ रहा है। हालांकि, इस बीच उसे भी गोली लग गई और वह बस से कंट्रोल खो बैठा और वह खाई में जा गिरी। उनकी इस साहस की वजह से ही इस हमले में कई लोगों की जान बच गई और वे केवल घायल हुए। वरना आतंकियों का इरादा तो वहां कत्लेआम मचाने का लग रहा था।

लश्कर आतंकियों ने दिया घटना को अंजाम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लश्कर के सहायक संगठन ने इस बड़े आतंकी हमले को अंजाम दिया है। आतंकवादियों की संख्या 3 से 4 होने की आशंका जताई जा रही है। साथ ही यह भी आशंका है कि हमलावर कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान से भारत में दाखिल हुए हैं। इस हमले में आतंकियों का पहला मकसद था श्रद्धालुओं पर अंधाधुंध गोली चलाना, जिससे तीर्थयात्रियों से भरे बस का संतुलन बिगड़े और उसका एक्सीडेंट हो जाए । उनका यह प्लान कामयाब भी रहा। यह घटना पोनी इलाके के तेरयाथ गांव के पास शाम करीब छह बजकर 15 मिनट पर हुई।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान से जुड़ा है कनेक्शन, 9 तीर्थयात्रियों की मौत 33 घायल

मामले की जानकारी देते हुए रियासी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहिता शर्मा ने मीडिया से कहा, “नौ तीर्थयात्री की मौत हो गई और 33 अन्य घायल हो गए। यह हमला क्षेत्र में हिंसा में चिंताजनक वृद्धि को दर्शाता है। राजौरी और पुंछ जैसे पड़ोसी क्षेत्रों की तुलना में रियासी (Reasi Bus Attack) जिला आतंकवादी गतिविधियों से अपेक्षाकृत अछूता रहा है।”

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना
West Bengal Assembly
West Bengal Assembly: TMC में सियासी घमासान तेज, मदन मित्रा को मिला चीफ व्हिप का पद, स्पीकर कार्यालय पर नियुक्ति पत्र ठुकराने का आरोप
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: राम मंदिर चढ़ावे के कथित गबन पर कांग्रेस नेता की मांग- जिम्मेदारों पर हो सख्त कार्रवाई
Tamil Nadu
Tamil Nadu: “फिल्म से CM नहीं, जनता के साथ खड़े होकर नेता बना...”, फिल्म से राजनीति वाली आलोचना पर विजय का पलटवार