Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

मोदी सरकार को शेयर बाजार का सलाम, Sensex 77000 पार

पहली बार Sensex ने 77000 का आंकड़ा पार कर लिया। Sensex और Nifty ने मोदी सरकार का सलाम किया है। सोमवार की सुबह सेंसेक्स 323.64 अंक की जोरदार तेजी के साथ पहली बार 77000 के पार खुला।
share market

Share Market: रविवार को राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होने के बाद जब सोमवार को शेयर बाजार खुला तो मार्केट में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। पहली बार Sensex ने 77000 का आंकड़ा पार कर लिया। Sensex और Nifty ने मोदी सरकार का सलाम किया है। सोमवार की सुबह सेंसेक्स 323.64 अंक की जोरदार तेजी के साथ पहली बार 77000 के पार खुला। वहीं, Nifty में 105 अंकों की तेजी देखने को मिली।

सोमवार को मार्केट खुलते हुए Adani ports, Power grid corp, Bajaj Auto, Coal India, के शेयरों में खूब तेजी देखने को मिली। वहीं, Tech Mahindra, Infosys, Dr Reddy’s Labs के शेयरों में गिरावट देखी गई। हालांकि, ये शुरुआत है अभी हो सकता है कि तीन बजे तक ये शेयर रिकवरी कर लें।

अगर शेयर बाजार के मिडकैप कैटेगरी के शेयरों की बात की जाए तो Patanjali Share 4.98 फीसदी, Whirlpool Share 3.14 फीसदी की तेजी से साथ कारोबार कर रहे थे।

शुक्रवार को ऐसा था बाजार

शुक्रवार को सेंसेक्स 1618.85 अंक यानी 2.16 प्रतिशत चढ़कर 76,693.36 अंक के ऑल टाइम हाई लेवल पर बंद हुआ था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty-50) भी 2.05 फीसदी यानी 468.75 अंक की बढ़त लेते हुए 23,290.15 अंक के लेवल पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़े- Gold Silver Price: महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी दिखाए तेवर

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड