Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों से पूछा, ‘मॉब लिंचिंग’ मामलों में क्या कार्रवाई की गई?

SUPREME COURT | MOB LYCHING | STATE GOVERMENT | SHRESHTH BHARAT

देश की सबसे बड़ी अदालत सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को देश के अलग-अलग राज्य सरकारों से जानकारी मांगी है। ये जानकरी कथित गोरक्षकों और भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने वाले के मामले में कार्रवाई के बारे में 6 सप्ताह के अंदर मांगी गई है। न्यायमूर्ति बी आर गवई, न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने एक संगठन की याचिका पर सुनवाई के बाद ये निर्देश दिए।‌अब‌ इस मामले में अगली सुनवाई 6 सप्ताह बाद होगी।

संगठन द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका में अनुरोध किया गया था कि राज्यों को कथित गौरक्षक द्वारा मुसलमान के खिलाफ भीड़ हिंसा की घटना से निपटने के लिए शीर्ष अदालत के 2018 के फैसले के अनुरूप तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया जाए।

सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने आदेश दिया,’ हमने पाया है कि अधिकतर राज्यों ने ‘मोब लिंचिंग’ के उदाहरण पेश करने वाली रिट याचिका पर अपने जवाबी हलफनामे दाखिल नहीं किए हैं। राज्यों से अपेक्षा थी कि वह कम से कम इस बात का जवाब दें कि ऐसे मामलों में क्या कार्रवाई की गई।‌ हम उन राज्यों को 6 सप्ताह का समय देते हैं जिन्होंने अपना जवाब दाखिल नहीं किया है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर
UP Politics
UP Politics: ‘युवा अब नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बन रहे’, सिद्धार्थनगर में योगी का कांग्रेस पर निशाना
UP Election 2027
यूपी 2027 की तैयारी तेज! PM मोदी और नितिन नवीन से मिले CM योगी, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण