Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

UPSC 2023: टॉप 3 में सभी लड़के, पिछले 5 साल का टूटा रिकॉर्ड 

UPSC | UPSC RESULT | UPSC RESULT 2023 | SHRESHTH BHARAT

UPSC 2023 का रिजल्ट आ गया है। इसमें बड़ी बात ये रही कि पिछले पांच साल में पहली बार ऐसा हुआ जब टॉप-3 में किसी लड़की का नाम नहीं है। इस बार के रिजल्ट में यूपीएससी सिविल सेवा 2023 में 1016 अभ्यर्थी पास हुए। यूपीएससी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, आदित्य श्रीवास्तव ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 में टॉप किया है। वहीं, अनिमेष प्रधान को दूसरा स्थान मिला है। डोनुरु अनन्या रेड्डी तीसरे स्थान पर रहे।

UPSC 2018 TOP-3

डेटा साइंटिस्ट रहीं कनिष्क कटारिया ने साल 2018 सबसे ज्यादा 1121 अंक हासिल करके पहला स्थान प्राप्त किया था। वर्तमान में वह राजस्थान में तैनात हैं। वहीं, अक्षत जैन को 1080 और जुनैद अहमद को 1077 अंक मिले थे। अक्षत जैन मध्य प्रदेश में तैनात हैं और अहमद उत्तर प्रदेश में कार्यरत हैं।

UPSC 2019 TOP-3

हरियाणा के किसान परिवार में जन्मे प्रदीप सिंह 1072 अंकों के साथ 2019 के टॉपर थे. उन्हें उनका होम कैडर दिया गया. जतिन किशोर ने 1063 अंक हासिल करके दूसरे स्थान पर थे। वहीं तीसरी टॉपर प्रतिभा शर्मा ने अपने 1062 अंक हासिल किए थे।

 

 UPSC 2020 TOP-3

शुभम कुमार ने UPSC 2020 में 1072 अंक के साथ टॉप किया था। वहीं 1052 अंकों के साथ जाग्रति अवस्थी दूसरे पायदान पर रहीं थी। तो उनके साथ ही अंकिता ने 1051 अंक  प्राप्त कर तीसरे स्थान हासिल किया था।

 

UPSC 2021 TOP-3

2021 के UPSC के रिजल्ट में 3 लड़कियों ने ही टॉप किया था। श्रुति शर्मा को 1105 अंक के साथ पहला स्थान प्राप्त किए थे। दूसरे पायदान पर अंकिता अग्रवाल को 1050 अंक और तीसरे नम्बर पर रहीं गामिनी सिंगला ने 1045 अंक हासिल किए थे।

 

UPSC 2022 TOP-3

साल 2022 के UPSC के रिजल्ट ने तो सभी को चौंका ही दिया था। टॉप-3 के अलावा टॉप 5 तक की किसी लड़के का नाम नहीं था। इशिता किशोर 1094 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया था। दूसरी पायदान पर रहीं गरिमा लोहिया ने 1063 अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया था। वहीं, उमा हरथिन 1060 अंक हासिल कर तीसरी स्थान पर थी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर
UP Politics
UP Politics: ‘युवा अब नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बन रहे’, सिद्धार्थनगर में योगी का कांग्रेस पर निशाना
UP Election 2027
यूपी 2027 की तैयारी तेज! PM मोदी और नितिन नवीन से मिले CM योगी, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण