Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

कांवड़ यात्रा के लिए रूट तय, यहां दुकानदारों को लगानी होगी नेमप्लेट

Route for Kavad Yatra: कांवड़ यात्रा को लेकर कांवड़ रूट पर आने वाले दुकानदारों को अपना नाम और पहचान जाहिर करने के आदेश दिए गए हैं। इसको लेकर सियासत तेज है। चलिए जानते हैं कि कावड़ यात्रा के कितने रूट होंगे, जिनपर दुकानदार, होटल, ढाबे, रेहड़ी वालों को नेम प्लेट लगानी होगी
Route for Kanwar Yatra

Route for Kanwar Yatra: सावन के महीने में हर साल देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग कांवड़ यात्रा निकालते हैं और भगवान शिव पर जल अर्पित करते हैं। ऐसे में 22 जुलाई से सावन का महीना शुरू होने वाला है। इस दौरान दिल्ली और यूपी से निकाली जाने वाली कांवड़ यात्रा पर सभी की निगाहें टिकी होंगी, क्योंकि इससे पहले ही धर्मयुद्ध जो छिड़ चुका है। दरअसल, कांवड़ यात्रा को लेकर कांवड़ रूट पर आने वाले दुकानदारों को अपना नाम और पहचान जाहिर करने के आदेश दिए गए हैं। इसको लेकर सियासत तेज है। चलिए जानते हैं कि कांवड़ यात्रा के कितने रूट होंगे, जिनपर दुकानदार, होटल, ढाबे, रेहड़ी वालों को नेम प्लेट लगानी होगी।

कांवड़ यात्रा के कितने होंगे रूट

यूपी में कांवड़ यात्रा को लेकर कुल 3 रूट्स तैयार किए जा रहे हैं। इन रूट्स पर दुकानदारों को अपने नामों को जाहिर करना होगा। पहला रूट होगा पश्चिमी यूपी से हरिद्वार का, यानी मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद होते हुए हरिद्वार जाने का रूट। दूसरा रूट से प्रयागराज से वाराणसी तक। तीसरा रूट है देवरिया, गोरखपुर से देवघर (झारखंड)। इन रूट्स पर जो भी दुकानदार, होटल, ढाबे वाले होंगे। उन्हें साफ शब्दों में अपने नाम और पहचान को उजागर करना होगा।

ट्रेनी IAS पूजा खेडकर की बढ़ी मुश्किले, UPSC ने दर्ज कराई FIR

खाने की दुकान पर नेमप्लेट

बता दें, मुजफ्फरनगर में कांवड़ रूट पर दुकानदारों को अपना नाम और पहचान बताने वाले प्रशासन के आदेश पर घमासान मचा है। एक के बाद एक विपक्ष इस पर जमकर निशाना साध रहे हैं, तो दूसरी ओर इस आदेश को हिटलरशाही भी बताते हुए नाजी जर्मनी से इसकी तुलना की गई है। इसी बीच अब सीएम योगी ने नया निर्देश जारी कर दिया है, जिसके अनुसार पूरे राज्य में कांवड़ रूट पर दुकानदारों को खाने की दुकान पर नेमप्लेट लगाना होगा।

दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर डाउन, हवाई सेवा सहित कई सेवाएं ठप

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर