Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर डाउन, हवाई सेवा सहित कई सेवाएं ठप

Microsoft Server Down: दुनियाभर के देश आज एक बड़ी समस्या का सामना कर रहे हैं, क्योंकि माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर डाउन हो गया है। इसकी वजह से दुनियाभर की ट्रेन सेवा से लेकर हवाई सेवा तक कई सर्विस प्रभावित हुई हैं।
Microsoft Server Down

Microsoft Server Down: दुनियाभर के देश आज एक बड़ी समस्या का सामना कर रहे हैं, क्योंकि माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर डाउन हो गया है। इसकी वजह से दुनियाभर की ट्रेन सेवा से लेकर हवाई सेवा तक कई सर्विस प्रभावित हुई हैं। इनके साथ-साथ रेडियो, टीवी प्रसारण, बैंकिंग, टेलिकॉम सेवाएं भी ठप हो गई हैं।

दरअसल, फ्लाइटों की लैंडिंग नहीं हो पा रही है। इसके कारण लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। एहतियातन एयर इंडिया, इंडिगो, स्पाइस जेट समेत कई एयरलाइंस ने अपनी फ्लाइटें कैंसिल कर दी हैं। दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से भी पैसेंजर्स को अलर्ट किया गया है कि वे परेशान न हों, लेकिन एयलाइंस की सेवाएं ठप हैं। बहाली होते ही फिर से सेवाएं शुरू की जाएंगी। इसकी जानकारी जल्द दी जाएगी। बता दें, माइक्रोसॉफ्ट के एज्योर क्लाउड के कारण माइक्रोसॉफ्ट 365 सर्वर डाउन हुआ है।

माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड सर्विस ठप

माइक्रोसॉफ्ट की क्लाउड सर्विस ठप हो गई है। विंडोज 10 में नए क्राउडस्ट्राइक अपडेट के कारण सर्वर में तकनीकी खराबी आई। एंटी-वायरस और एंडपॉइंट सिक्योरिटी कंपनी क्राउडस्ट्राइक ने जैसे ही सर्वर को अपडेट करना शुरू किया, BSOD एरर विंडो पर आने लगा।

सना मकबूल को रणवीर शौरी ने कहा ‘सड़कछाप’, बोले- मैंने इतनी बेशर्म लड़की…

स्पाइस जेट ने जारी किया बयान

स्पाइस जेट ने एक बयान जारी करके अपने यात्रियों से कहा है कि वे अपनी वेबसाइट और मोबाइल ऐप सहित सभी ऑनलाइन सेवाओं में तकनीकी समस्या का सामना कर रहे हैं। इस समस्या को जल्द से जल्द ठीक करने के लिए काम कर रहे हैं और असुविधा के लिए माफी मांगते हैं। यात्रियों को सलाह देते हैं कि वे नवीनतम अपडेट के लिए हमारी वेबसाइट और सोशल मीडिया चैनलों की जांच करते रहें। स्पाइस जेट ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी उड़ानों की बुकिंग, चेक-इन और टिकट रद्द करने के लिए हवाई अड्डे पर काउंटर पर संपर्क करें। यात्री स्पाइस जेट के कॉल सेंटर पर भी संपर्क कर सकते हैं।

काशी की तर्ज पर अयोध्या में भी बन रहा भ्रमण पथ, जानें क्या है प्लानिंग

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा