Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

ट्रेनी IAS पूजा खेडकर की बढ़ी मुश्किले, UPSC ने दर्ज कराई FIR

UPSC FIR Against Pooja Khedkar: महाराष्ट्र कैडर की ट्रेनी IAS पूजा खेडकर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। UPSC ने पूजा खेडकर के खिलाफ एक्शन लेते हुए FIR दर्ज कराई है तथा सिविल सेवा की परीक्षा 2022 से पूजा खेडकर की उम्मीदवारी रद्द करने और भविष्य की परीक्षाओं के लिए कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।
UPSC FIR Against Pooja Khedkar

UPSC FIR Against Pooja Khedkar: महाराष्ट्र कैडर की ट्रेनी IAS पूजा खेडकर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। UPSC ने पूजा खेडकर के खिलाफ एक्शन लेते हुए FIR दर्ज कराई है तथा सिविल सेवा की परीक्षा 2022 से पूजा खेडकर की उम्मीदवारी रद्द करने और भविष्य की परीक्षाओं के लिए कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।

UPSC ने नोटिस जारी कर पूजा खेडकर से जवाब मांगा है कि आपकी उम्मीदवारी क्यों न रद्द की जाए और आगामी यूपीएससी की परीक्षाओं से वंचित क्यों न रखा जाए।

दरअसल, यूपीएससी की ओर से कहा गया है कि ‘पूजा खेडकर के खिलाफ विस्तृत जांच कराई गई थी, जिसमें पता चला कि उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा 2022 में नियमों का उल्लघंन किया था। उनकी परीक्षा में बैठने की लिमिट पूरी हो गई थी। फिर भी उन्होंने फर्जी तरीके से अपनी पहचान बदलकर यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा दी। उन्होंने अपना नाम, पिता का नाम, मां का नाम, फोटो और साइन तक बदल डाले थे। इसके अलावा मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पता भी बदला था। गलत तरीके से नई पहचान बनाने की वजह से उन्हें लिमिट से ज्यादा बार परीक्षा में बैठने का मौका मिला था।

दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर डाउन, हवाई सेवा सहित कई सेवाएं ठप

क्या है IAS पूजा खेडकर केस

2023 बैच की IAS पूजा खेडकर पर पुणे में प्रोबेशनरी आईएएस अधिकारी के रूप में काम करते हुए पद के दुरुपयोग का आरोप है। पूजा ने कई सुविधाओं की मांग की थी। दरअसल, ये सुविधाएं प्रशिक्षु अधिकारियों को नहीं मिलती हैं। फिर भी पूजा ने लाल-नीली बत्ती और वीआईपी नंबर प्लेट वाली अपनी निजी ऑडी कार का इस्तेमाल किया।

डाक्यूमेंट में सच आया सामने

ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर को लेकर अब एक और नया डॉक्यूमेंट सामने आया है, जिसमें उन्होंने साल 2020 में सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेशन ट्रिब्यूनल को एक एप्लीकेशन दी थी। इसमें उनकी उम्र 30 साल और साल 2023 में दिए गए डॉक्यूमेंट में उनकी उम्र 31 साल दिखाई दे रही है। इसके अलावा पूजा ने अपने नाम के आगे 2020 के डॉक्यूमेंट में डॉक्टर लिखा है और 2023 के डॉक्यूमेंट में डॉक्टर नहीं लिखा है। अब सवाल यह खड़ा होता है कि क्या दिसंबर 2020 से लेकर फरवरी 2023 तक उनकी उम्र 1 साल ही बढ़ी।

सना मकबूल को रणवीर शौरी ने कहा ‘सड़कछाप’, बोले- मैंने इतनी बेशर्म

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा