Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Kanwar Mela : हरिद्वार के DM ने मां गंगा की पूजा बोले- पिछले साल 4 करोड़…

इस दौरान हरिद्वार के डीएम और एसएसपी ने मां गंगा की पूजा की। हरिद्वार डीएम धीराज सिंह गब्र्याल ने बताया कि आज से कांवड़ मेले की विधिवत शुरुआत हो गई है। मां गंगा की पूजा-अर्चना कर प्रार्थना की गई कि उनकी कृपा से
kanwar-mela-2024-kanwar-fair-starts-in-haridwar-sawan-month Read here in detail

Kanwar Mela 2024: हरिद्वार में सोमवार से कांवड़ मेले की विधिवत रूप से शुरुआत हो गई। कांवड़ियों ने हरिद्वार में आकर यहां से गंगा जल भरकर अपने गंतव्य की ओर जाना भी शुरू कर दिया है। जिला प्रशासन ने शनिवार को विश्व प्रसिद्ध हर की पौड़ी पर मां गंगा से कांवड़ मेला सकुशल संपन्न कराने की प्रार्थना की। इस दौरान हरिद्वार के डीएम और एसएसपी ने मां गंगा की पूजा की।

हरिद्वार डीएम धीराज सिंह गब्र्याल ने बताया कि आज से कांवड़ मेले की विधिवत शुरुआत हो गई है। मां गंगा की पूजा-अर्चना कर प्रार्थना की गई कि उनकी कृपा से मेला सकुशल संपन्न हो। वहीं, व्यवस्थाओं के बारे में डीएम ने बताया कि इस बार पहले की अपेक्षा कांवड़ पटरी पर ज्यादा सुविधा कांवड़ियों के लिए उपलब्ध कराई गई है।

यह भी पढ़ें- ‘दुकानदार का नाम लिखना जरूरी नहीं…’, नेम प्लेट विवाद पर सुप्रीम कोर्ट

चाहे प्याऊ हो या फिर स्वास्थ्य सेवा दोनों ही सेवाएं कांवड़ियों के लिए कांवड़ (Kanwar Mela 2024) पटरी पर मौजूद हैं। डीएम ने कहा कि हमारा प्रयास है कि हरिद्वार में आने वाले कांवड़ियों को सरल व सुगम व्यवस्था प्रदान की जाए।

उन्होंने बताया कि पिछले साल 4 करोड़ से अधिक कांवड़ियां धर्मनगर हरिद्वार में कांवड़ मेले के दौरान आए थे। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस बार पहले से ही शिव भक्त कांवड़ियों की भीड़ देखने को मिल रही है। यह आंकड़ा इस बार 5 करोड़ से अधिक होगा। वहीं, उन्होंने बताया कि कांवड़ मेले के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी हरिद्वार आएंगे।

यह भी पढ़ें- श्रीकृष्ण की हुईं हल्द्वानी की ‘मीरा’, बारात लेकर पहुंचे सृष्टि के पालनहार

उस दिन पुष्प वर्षा कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर के माध्यम से की जाएगी। साथ ही उस दिन भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा। हरिद्वार के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आज विधिवत रूप से मां गंगा की पूजा-अर्चना कर कांवड़ मेले की शुरुआत कर दी गई है। इसी के साथ आज से सभी फोर्स ड्यूटी पर तैनात हो गई हैं।  

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग