Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

PM MODI ने हाल में चयनित 51,000 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र किए वितरित

Rojgar Mela: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज धनतेरस के दिन हजारों अभ्यर्थियों को तोहफा दिया। उन्होंने उनके नियुक्ति पत्र यानी ज्वाइनिंग लेटर प्रदान किए।
pm modi

Rojgar Mela: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज धनतेरस के दिन हजारों अभ्यर्थियों को तोहफा दिया। उन्होंने उनके नियुक्ति पत्र यानी ज्वाइनिंग लेटर प्रदान किए। पीएम मोदी ने इस मौके पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए यह नियुक्ति प्रदान किए। 51 हजार से ज्यादा चुने गए कैंडीडेट्स को ज्वाइनिंग लेटर दिया है। ये सभी अभ्यर्थी अब सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में कार्यरत होंगे। देश के हजारों युवाओं को 40 से ज्यादा स्थानों से इस रोजगार मेला में जोड़ा गया था।

रोजगार मेला को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोजगार मेला को संबोधित करते हुए कहा कि आज धनतेरस का पर्व है और इस बार दिवाली का पर्व बहुत खास है क्योंकि 500 सालों के बाद प्रभु श्रीराम अयोध्या के अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए है। उनके अपने मंदिर में बैठने के बाद इस पहली दिवाली उत्सव का ये आयोजन खास है। 

शॉर्ट फिल्म का किया गया प्रसारण

रोजगार मेला के कार्यक्रम के दौरान एक शॉर्ट फिल्म का ब्राडकास्ट किया गया, जिसमें बताया गया कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए बीते 10 सालों में रोजगार, स्वरोजागर और स्टार्टअप के जरिए विशाल कार्य किए गए हैं। भारत सरकार में भर्ती की प्रक्रिया को ज्यादा पारदर्शी बनाया गया है और इसी क्रम में देश भर से चुने गए 51 हजार नए नियुक्त किए गए कर्मचारी केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और डिपार्टमेंट जैसे राजस्व विभाग, हायर एजूकेशन डिपार्टमेंट, गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय आदि में सरकारी नौकरी ज्वाइन करेंगे।

J-K: अखनूर में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, अब तक 3 आतंकवादी ढेर

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर
UP Politics
UP Politics: ‘युवा अब नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बन रहे’, सिद्धार्थनगर में योगी का कांग्रेस पर निशाना
UP Election 2027
यूपी 2027 की तैयारी तेज! PM मोदी और नितिन नवीन से मिले CM योगी, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण