Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Karan-Arjun Re Release: थिएटर में फिर रिलीज होगी ‘करण अर्जुन’, 30 साल बाद चलेगा जादू

Karan-Arjun Re Release: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने फैंस को एक धमाकेदार तोहफा दिया है। 30 साल बाद, 'करण अर्जुन' एक बार फिर से बड़े पर्दे पर लौट रही है।
Karan-Arjun Re Release

Karan-Arjun Re Release: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने फैंस को एक धमाकेदार तोहफा दिया है। 30 साल बाद, ‘करण अर्जुन’ एक बार फिर से बड़े पर्दे पर लौट रही है। सलमान ने खुद इस खुशखबरी को सोशल मीडिया पर साझा किया है। 22 नवंबर को, हम एक बार फिर सलमान और शाहरुख को भाई के रोल में देख पाएंगे।

सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में राखी सा की याद दिलाते हुए लिखा, ‘राखी जी ने सही कहा था कि मेरे करण अर्जुन आएंगे।’ 22 नवंबर को ‘करण अर्जुन’ एक बार फिर पर्दे पर धमाल मचाने आ रही है। सलमान के इस ऐलान से फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

ऋतिक रोशन ने ‘करण अर्जुन’ (Karan-Arjun Re Release) की री-रिलीज पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, ‘इस फिल्म में मेरे पिताजी का भी योगदान है।’ उन्होंने फिल्म का टीज़र शेयर करते हुए कहा, ‘सिनेमा का अनुभव बदल गया है, लेकिन ‘करण अर्जुन’ का जादू आज भी बरकरार है।’ ऋतिक ने फैंस से इस फिल्म को देखने की अपील की।

करण अर्जुन’ एक ऐसी फिल्म है, जिसने बॉलीवुड में एक अलग मुकाम हासिल किया है। यह दो भाइयों, करण और अर्जुन की कहानी है जो अपनी मां की रक्षा के लिए अपनी जान न्योछावर कर देते हैं। मां का आशीर्वाद लेकर वे पुनर्जन्म लेते हैं और अपने दुश्मन से बदला लेने की ठान लेते हैं। काजोल और ममता कुलकर्णी ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी और दर्शकों का दिल जीत लिया था।

करण अर्जुन’ के डायलॉग और गाने आज भी लोगों की जुबान पर हैं। खासकर ‘मेरे करण-अर्जुन आएंगे’ तो लोगों के दिलों में बसा हुआ है। फिल्म के री-रिलीज की खबर से फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। सलमान खान के टीज़र शेयर करते ही उत्साह और बढ़ गया है।

ये भी पढ़ें- बिग बॉस के घर में खत्म हुआ इस दमदार कंटेस्टेंट का सफर, जानें कौन हुआ बाहर

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग