श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

कांग्रेस शादी के बाद सरनेम न बदलने वाली लड़की, ऐसा क्यों बोले MP के CM


मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ऐसी लड़की है जो कि शादी के बाद भी अपना सरनेम नहीं बदलती। कांग्रेस पार्टी को सत्ता का भूखा बताते हुए मोहन यादव ने कहा कि ऐसा लालचवश किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी की इसके पीछे की मंशा महज सत्ता को किसी प्रकार से पाना है। यह बात सीएम ने ग्वालियर के मेहगांव में जनता को संबोधित करते हुए कही। वहीं मध्य प्रदेश की पिछली कांग्रेस सरकारों को टारगेट करते हुए यादव ने कहा कि इन लोगों ने कभी एक गरीब किसान के बेटे को सीएम नहीं बनाया। जब इनकी सत्ता थी तो ये लोग राजा दिग्विजय सिंह और उद्योगपति को मुख्यमंत्री बनाते थे। 

राम मंदिर को लेकर कांग्रेस पर निशाना

सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर राम मंदिर को लेकर भी बड़ा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में क्यों नहीं राम मंदिर बन पाया। ये लोग तो राम मंदिर निर्माण में अड़ंगा लगाते रहे, जिससे कि इनकी राजनीति चमकती रहे और हल नहीं निकलने पाए। कोर्ट में कांग्रेस की सरकार ने कहा था कि राम काल्पनिक हैं, हमें नहीं पता कि वे पैदा भी हुए या नहीं।

मथुरा का भी किया जिक्र

सीएम मोहन यादव ने अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान कांग्रेस नेताओं के न जाने पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का कोई भी नेता आखिर अब तक क्यों नहीं दर्शन करने गया? वहीं मथुरा का जिक्र करते हुए मोहन यादव ने कहा कि अब आप लोग एक बार फिर से बीजेपी को वोट करें ताकि मथुरा में भी भगवान कृष्ण के भव्य मंदिर का निर्माण हो सके।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Holika Dahan 2025
Holika Dahan 2025: कब और कितने बजे होगा होलिका दहन, यहां जानें सबकुछ
Jammu Kashmir News
सरकार ने जारी किए जम्मू-क्शमीर में कितने आतंकवादी अब भी है सक्रिय
Alia Bhatt Birthday
आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर के साथ मनाया अपना प्री-बर्थडे, जानें क्या है खास
Delhi Restaurant Fire
कॉनॉट प्लेस मार्केट में आग लगने से 6 लोग घायल, घटना की जांच जारी
mi vs gg
मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच आज खेला जाएगा एलिमिनेटर मुकाबला
M K Stalin
तमिलनाडु सरकार ने बजट लोगो में रुपये के प्रतीक को तमिल अक्षर 'रु' से बदला