Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

तेलंगाना के पूर्व CM केसीआर नहीं कर सकेंगे चुनाव प्रचार, EC ने लगाया बैन

kcr

तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखऱ राव अगले 48 घंटे तक चुनाव प्रचार नहीं कर सकेंगे। केसीआर पर यह कार्रवाई चुनाव आयोग की ओर से की गई है। बीआरएस पार्टी पर चुनाव प्रचार की यह रोक 1 मई की रात 8 बजे से लागू होगी। दरअसल कांग्रेस नेता जी निरंजन की ओर से बीआरएस नेता को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसमें अपमान और आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया था। इसी पर कार्रवाई करते हुए चुनाव आयोग की तरफ से यह फैसला लिया गया है।

EC ने बताया चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन

बीआरएस प्रमुख केसीआर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता को लेकर बयान दिया था। चुनाव आयोग ने बयान से जुड़ी शिकायत मिलने पर इसे विवादित बताते हुए यह कार्रवाई की है। बीआरएस प्रमुख पर कार्रवाई करते हुए चुनाव आयोग ने संविधान की अनुच्छेद 324 का हवाला दिया है। साथ ही कहा है कि 1 मई की रात 8 बजे से लेकर अगले 48 घंटों तक केसीआर कोई सार्वजनिक बैठक, रैली, भाषण या फिर मीडिया इंटरव्यू नहीं दे पाएंगे।

सुरजेवाला पर भी लग चुका है बैन

चुनाव आयोग की ओर से प्रचार पर लगाई गई ये रोक अब तक की दूसरी कार्रवाई है। केसीआर पर कार्रवाई से पहले चुनाव आयोग कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला पर भी 48 घंटे के प्रचार पर बैन का एक्शन ले चुका है। दरअसल सुरजेवाला ने चुनावी रैली के दौरान मथुरा से सांसद और बीजेपी प्रत्याशी हेमा मालिनी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद चुनाव आयोग की ओर से उन पर यह कार्रवाई की गई थी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग