श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

सलमान फायरिंग केस के आरोपी ने लगाई फांसी, पुलिस कस्टडी में मौत

Mumbai, Apr 16 (ANI): (Combo Photo) Two accused Vicky Gupta and Sagar Pal being produced to Mumbai's Killa Court after getting arrested in connection with the firing incident outside the residence of Bollywood actor Salman Khan, in Mumbai on Tuesday. The court sends two accused to the custody of Mumbai Crime Branch till April 25. (ANI Photo)

एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग केस में आरोपी ने चादर से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी ने मुंबई पुलिस के हेडक्वार्टर के टॉयलेट में चादर के सहारे फांसी लगाई। आरोपी का नाम अनुज थापन था, जिस पर हमलावरो को हथियार दिलाने का आरोप था। बुधवार सुबह सूचना मिलते ही पुलिस उसे गंभीर हालत में सुबह पहले सेंट जॉर्ज हॉस्पिटल पहुंची। यहां सीरियस कंडीशन के चलते उसे फिर सीएसएमटी ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने पंजाब से पकड़े थे आरोपी

मुंबई क्राइम ब्रांच ने सलमान खान के घर के बाहर की गई फायरिंग केस में आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार किया था। पुलिस घटना के बाद से ही सुराग जुटाने में लगी थी। इसी कड़ी में बीती 25 अप्रैल को पुलिस ने अनुज और सुभाष चंदर को पंजाब से हिरासत में लिया था। पुलिस की पूछताछ में यह बात निकलकर सामने आई कि इन्हीं दोनों ने हथियार मुहैया कराए थे। ये दोनों ही आरोपी पंजाब के अबोहर के रहने वाले हैं।

आरोपियों का मिला लॉरेन्स कनेक्शन

सलमान खान फायरिंग केस में आरोपियों का लॉरेन्स कनेक्शन सामने आया है। बताया जा रहा है कि सुसाइड करने वाला अनुज थापन ट्रक हेल्पर का काम करता था। जबकि, दूसरा आरोपी सुभाष किसान है। इन दोनों ही आरोपियों पर हरियाणा और पंजाब में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस की तहकीकात में पता चला है कि ये दोनों की लॉरेन्स के लिए काम करते थे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज