श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

Lok Sabha Election 2024: नई दिल्ली हमेशा से रही VIP सीट, जानिए इस सीट का इतिहास

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: नई दिल्ली की सीट शुरू से ही वीआईपी रही है। ये हाई प्रोफाइल सीट रही है। इस सीट से बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रचारक रहे बलराज मधोक और बॉलीवुड अभिनेता राजेश खन्ना सांसद रहे हैं। बीजेपी ने इस बार केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी का टिकट काटकर बांसुरी स्वराज को अपना उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी नई दिल्ली सीट से 2014 से लगातार जीत रही है।

बीजेपी ने बांसुरी को बनाया प्रत्याशी

देश की राजधानी दिल्ली में इस समय आप की सरकार है। आप पार्टी ने बीजेपी की प्रत्याशी बांसुरी स्वराज के सामने सोमनाथ भारती को मैदान में उतारा है। सोमनाथ भारती को इंडिया गठबंधन का पूरा सर्मथन है। सोमनाथ भारती पेशे से वकील हैं। सोमनाथ भारती 3 बार विधायक रह चुके हैं। यही नहीं भारती अरविंद केजरीवाल में मंत्री भी रहे हैं।

बलराज मधोक: बलराज मधोक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सस्थापक और अध्यक्ष रहे हैं। मधोक संसद के दो बार सदस्य रह चुके हैं। इनका जन्म 25 फरवरी 1920 को हुआ था। मधोक भारत की दक्षिणपन्थी राजनीति के सिरमौर थे। मधोक 1961 में नई दिल्ली से पहली बार लोकसभा का चुनाव जीते थे। उनको 1966 में भारतीय जनसंघ का अध्यक्ष बना दिया गय़ा था। 1967 में मधोक के नेतृत्व में ही पहली बार पार्टी ने देशभर में चुनाव लड़ा। इस बार वह दूसरी बार सांसद बने थे।

लालकृष्ण आडवाणी: 1980 में भारतीय जनता पार्टी के गठन के बाद लालकृष्ण आडवाणी पार्टी में सबसे ज्यादा बार पार्टी के अध्यक्ष पद पर रहे। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार (1999-2004) में उप प्रधानमंत्री रहे। नई दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने 1992 में चुनाव लड़ा था। उनके खिलाफ बॉलीवुड अभिनेता राजेश खन्ना कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे थे। इस चुनाव में लालकृष्ण आडवाणी को राजेश खन्ना ने कड़ी टक्कर दी थी, लेकिन फिर भी हार गए थे।

T20 World Cup 2024 के नए रूल ने बढ़ाई गेंदबाजों की टेंशन

राजेश खन्ना: बॉलीबुड अभिनेता राजेश खन्ना ने नई दिल्ली से बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ा था। राजेश खन्ना कांग्रेस के प्रत्याशी थे। राजेश खन्ना का यह पहला चुनाव था। इस चुनाव में राजेश खन्ना ने आडवाणी को कड़ी टक्कर दी थी और वे केवल 1589 वोटों से हारे थे। इसके बाद 1992 में हुए लोकसभा चुनाव में अभिनेता राजेश खन्ना ने जीत हासिल की थी।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी