Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

T20 World Cup 2024 के नए रूल ने बढ़ाई गेंदबाजों की टेंशन

आईसीसी यानी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने T20 World Cup 2024 में नया नियम लागू किया है। यह नियम समय की बर्बादी रोकने के लिए लाया गया है। इस नियम के मुताबिक, दो ओवरों के बीच 60 सेकेंड यानी एक मिनट से ज्यादा का समय नहीं लिया जा सकता...
stop clock rule | icc | T20 World Cup 2024 | T20 World Cup 2024 Stop Clock Rule | shreshth bharat

T20 World Cup 2024 Stop Clock Rule: टी-20 वर्ल्डकप 2024 का आगाज दो जून से होने जा रहा है। इस बार इसमें कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। टीमों को 4 ग्रुप में बांटा गया है। भारत को पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा और अमेरिका के साथ ग्रुप ए में रखा गया है। इस बीच, विश्वकप में एक नया नियम आने से गेंदबाजों का सिरदर्द बढ़ गया है। यह नियम क्या है, आइए जानते हैं…

क्या है नया नियम? (Stop Clock Rule)

आईसीसी यानी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने T20 World Cup 2024 में नया नियम लागू किया है। यह नियम समय की बर्बादी रोकने के लिए लाया गया है। इस नियम के मुताबिक, दो ओवरों के बीच 60 सेकेंड यानी एक मिनट से ज्यादा का समय नहीं लिया जा सकता है।

T20 World Cup 2024: भारत-पाकिस्तान मैच पर आतंकी हमले के आसार…

नए नियम के मुताबिक, एक ओवर के खत्म होते ही एक मिनट के अंदर दूसरा ओवर शुरू करना होगा। नए नियम को ‘स्टॉप क्लॉक’ (Stop Clock Rule) नाम दिया गया है। इस नियम को दिसंबर 2023 से अप्रैल 2024 तक पुरुषों के वनडे और टी20 क्रिकेट में ट्रॉयल के रूप में लागू किया गया था। अब इसे परमानेंट कर दिया गया है।

तीन बार नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना

आईसीसी के नए नियम के तहत, अगर कोई भी टीम किसी मैच में तीन बार नियम को तोड़ती है तो विरोधी टीम के खाते में 5 रन जोड़ दिए जाएंगे। यह स्लो ओवर रेट के नियम की तरह ही है। अभी जो नियम हैं, उसके मुताबिक किसी भी टीम को वनडे में तीन घंटे 50 मिनट, तो टी20 में एक घंटे 25 मिनट में गेंदबाजी पूरी करनी होती है। अगर कोई टीम ऐसा नहीं कर पाती तो उस पर जुर्माना लगाया जाता है।

T20 World Cup 2024 में आखिरी बार दिख सकते हैं ये भारतीय दिग्गज…

2 जून को अमेरिका और कनाडा होंगे आमने-सामने

T20 World Cup 2024 के पहले मैच में 2 जून को अमेरिका और कनाडा आमने-सामने होंगे। इसी दिन वेस्टइंडीज का मुकाबला पापुआ न्यू गिनी से होगा। भारत अपना पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड से खेलेगा।

भारतीय टीम : रोहित शर्मा (C), हार्दिक पांड्या, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, रिषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।

रिजर्व: शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और आवेश खान।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग