श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

तीन बार आदेशों की अनदेखी की, सुप्रीम कोर्ट ने रामदेव को लगाई फटकार

BABA RAM DEV | BAL KRISHNA | SUPREME COURT | SHRESHTH BHARAT

Supreme Court में पतंजलि द्वारा किए गए भ्रामक विज्ञापन मामले पर सुनवाई हुई है। इस सुनवाई के दौरान बाबा रामदेव और बालकृष्ण कोर्ट में पेश हुए। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई। जस्टिस हिमा कोहली और अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की बेंच इस मामले की सुनवाई कर रहे थे। सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव के बिना शर्त माफी के हलफनामे को स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

इससे पहले इस मामले पर दो अप्रैल को सुनवाई की गई थी। जिसमें रामदेव की तरफ से माफीनामा अदालत में जमा किया था। पिछली सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल ने कहा था कि बिना शर्त के इस मामले में माफी मांगी जाए लेकिन आज सुप्रीम कोर्ट ने इस माफीनामें को अस्वीकार करते हुए कहा कि हमारे तीन-तीन आदेशों को अनदेखा किया गया है। इन लोगों ने आदेशों का पालन ना करके बहुत बड़ी गलती की है और इनको इसका नतीजा भुगतना पड़ेगा।

माफीनामें के हलफनामें को लेकर जस्टिस अमानुल्लाह ने कहा कि आप इस हलफनामें में हमारे साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। मुझे इस बात का आश्चर्य है कि इस हलफनामें को तैयार किसने किया है। इस पर जस्टिस कोहली ने कहा कि आपको ऐसा हलफनामा नहीं देना चाहिए। उनकी इस बात को सुनकर पतंजलि के वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि हमसे बहुत बड़ी चूक हो गई है। इस पर चूक वाले शब्द को सुनकर कोर्ट ने कहा कि यह बहुत छोटा शब्द है वैसे भी अब हम इस पर फैसला करेंगे। आपने कोर्ट की जानबूझकर अवहेलना की है। आपका हलफनामा बस एक कागज का टुकड़ा है और हम इसे अस्वीकार करते हैं।   

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज