Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

लोकसभा चुनाव को लेकर BJP ने जारी की नई ल‍िस्‍ट, जानें किसे मिला टिकट

bjp | shresth bharat |

BJP Candidates List: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी एक और लिस्ट जारी कर दी है। इस 10वीं लिस्ट में भाजपा ने अपने 9 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है, जिसमें यूपी और बंगाल के उम्मीदवार शामिल हैं। इसमें बीजेपी ने यूपी की मैनपुरी सीट से जयवीर सिंह ठाकुर को चुनावी मैदान में उतारा है। जबकि कौशांबी से विनोद सोनकर, फूलपुर से प्रवीण पटेल, इलाहाबाद से नीरज त्रिपाठी, बलिया से नीरज शेखर, मछलीशहर से बीपी सरोज और गाजीपुर से पारस नाथ राय को टिकट दिया है। इसके अलावा BJP ने चंडीगढ़ से संजय टंडन और बंगाल की आसनसोल सीट से एसएस अहलूवालिया को मैदान में उतारा है।  

यहां देखें बीजेपी के उम्मीदवारों के नाम

भारतीय जनता पार्टी ने यूपी की सात सीटों के अलावा चंडीगढ़ और पश्चिम बंगाल की हॉट सीट आसनसोल से अपने उम्मीदवारों को बदल दिया है। पहले यहां से भोजपुरी स्टार पवन सिंह को टिकट दिया गया था। लेकिन अब एसएस अहलूवालिया को उतारा गया है। दूसरी ओर चंडीगढ़ से एक्ट्रेस किरण खेर का भी टिकट काटा गया है। उनकी जगह संजय टंडन को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है।

किरण ने साल 2014 में पहली बार इस सीट से बीजेपी के टिकट पर जीत हासिल की थी। यहां से उन्होंने कांग्रेस के पवन बंसल को हराया था। 2019 में भी किरण खेर ने इस सीट से जीत दर्ज की। इस बार उन्होंने आप प्रत्याशी गुल पनाग को मात दी थी।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा
JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती