Gold-Silver Rate Today: आज होलिका दहन से एक दिन पहले सोने के भाव में गिरावट आई है। बुधवार 12 मार्च को सोना में सस्ता हुआ है। 10 ग्राम सोने के कीमत 400 रुपये तक कम हुई है। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 87,400 रुपये के आसपास और 22 कैरेट गोल्ड 80,200 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है।
चांदी के रेट में गिरावट
एक किलोग्राम चांदी का दाम 97,900 रुपये के स्तर पर है। चांदी के भाव में कल की तुलना में करीब 1000 रुपये की गिरावट है। कल चांदी का भाव 98,900 रुपये था।
दिल्ली-मुंबई में सोने का रेट
दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 80,340 रुपये और 24 कैरेट सोना 87,630 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 80,190 रुपये और 24 कैरेट सोना 87,480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
सोने की कीमतों में गिरावट के कारण
सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है, जिसका मुख्य कारण निवेशकों की सतर्कता और वैश्विक आर्थिक नीतियों में संभावित बदलाव है। अमेरिका में टैक्स नीतियों में बदलाव और रोजगार से जुड़े आंकड़ों के चलते बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है, जिससे निवेशकों का रुझान सोने से हटकर अन्य निवेश विकल्पों की ओर बढ़ रहा है।
भारत में सोने की कीमतों के प्रभाव
भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है।