Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दिल्ली में रहेगी तेज धूप, जानें देश के अलग राज्यों में क्या है मौसम का मिजाज

Weather Forecast Today: दिल्ली-एनसीआर में होली से पहले ही गर्मी का सितम देखने को मिल रहा है। घरों में फुल स्पीड में पंखे चलना शुरू हो गए हैं। मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान बढ़कर 34.8 डिग्री पर पहुंच गया।
Weather Forecast Today (5)

Weather Forecast Today: दिल्ली-एनसीआर में होली से पहले ही गर्मी का सितम देखने को मिल रहा है। घरों में फुल स्पीड में पंखे चलना शुरू हो गए हैं। मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान बढ़कर 34.8 डिग्री पर पहुंच गया। यह सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक रहा।

होली से पहले गर्मी से राहत की संभावना नहीं

होली से पहले गर्मी से राहत की संभावना भी नहीं है। होली के बाद तापमान में तीन से पांच डिग्री की गिरावट हो सकती है। मंगलवार को अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 15.7 डिग्री के स्तर पर पहुंच गया। यह सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक है। हवा में नमी का स्तर 29 से 92 प्रतिशत रहा।

दिल्ली-एनसीआर में तापमान का हाल

लोदी रोड में अधिकतम तापमान 34.4, रिज में 34.8, आया नगर में 34.3 डिग्री दर्ज हुआ। पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को आंशिक बादल रहेंगे। तेज हवाएं चलेंगी। इनकी गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 18 डिग्री तक रह सकता है।

उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों से गर्मी का सिलसिला जारी था। दिन के समय तेज धूप निकलने से धीरे-धीरे गर्मी में इजाफा होता जा रहा था। इस वक्त रात के समय में पड़ने वाली ठंड में कमी आती जा रही है। लेकिन आने वाले दिनों में प्रदेश का मौसम एक बार फिर बदलने जा रहा है। प्रदेश में तेज हवा चलने के साथ ही बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। प्रदेश में दो दिनों तक 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

उत्तराखंड के 5 जिलों में आज कहीं-कहीं हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। होली के त्यौहार पर बादल जमकर बरसने वाले हैं। आज प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जनपद में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इन जनपदों में 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी होने की भी संभावना है। बर्फबारी से तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है।

तमिलनाडु में भीषण गर्मी का अलर्ट

तमिलनाडु में भीषण गर्मी का अलर्ट है। अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं। चेन्नई में अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है, जो 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच जाएगा। 

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग