श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Lok Sabha Election 2024: दूसरे फेज के ये पांच सबसे अमीर उम्मीदवार, जानें कौन

Venkatraman Gowda | loksabha election 2024 | shreshth bharat

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव का त्योहार अपने चरण पर है। लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में आज 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 88 सीटों के लिए सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक मतदान होगा। केरल की सभी 20 लोकसभा सीटों, कर्नाटक की 28 में से 14 सीटों, राजस्थान की 13 सीटों, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की आठ-आठ सीटों, मध्य प्रदेश की छह सीटों, असम और बिहार की पांच-पांच सीटों पर, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में तीन-तीन सीटों पर और मणिपुर, त्रिपुरा और जम्मू-कश्मीर में एक-एक सीट पर शुक्रवार को वोट डाले जाएंगे।

लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे फेज पांच सबसे धनी प्रत्याशी

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और नेशनल द्वारा प्रत्याशियों के स्व-शपथ पत्रों के विश्लेषण के अनुसार, कर्नाटक कांग्रेस नेता वेंकटरमणे गौड़ा जिन्हें ‘स्टार चंद्रू’ के नाम से जाना जाता है, वे Lok Sabha Election 2024 के फेज 2 के मतदान में सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। एचडी कुमारस्वामी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे गौड़ा ने अपने हलफनामा में 622 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है।

वहीं लोकसभा चुनाव के दूसरे फेज के दूसरे सबसे अमीर उम्मीदवार भी कर्नाटक में ही चुनाव लड़ रहे हैं। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के छोटे भाई श्री सुरेश तीन बार के सांसद हैं। जो बेंगलुरु ग्रामीण से फिर से चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस के उम्मीदवार डीके सुरेश ने अपनी कुल संपत्ति 593 करोड़ रुपये बताई है। इनमें से 100 करोड़ से अधिक की चल संपत्ति और 486 करोड़ से अधिक की अचल संपत्ति है। सुरेश 2009 से ही इस सीट से लोकसभा का चुनाव जीत रहे हैं।

अगर बात की जाए दूसरे चरण की तीसरी सबसे बड़ी उम्मीदवार की तो वह हैं फिल्म अभिनेत्री और बीजेपी नेता हेमा मालिनी। BJP ने उन्हें उत्तर प्रदेश की मथुरा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। हेमा मालिनी ने अपनी कुल संपत्ति 278 करोड़ रुपये से अधिक बताई है। इसमें 29 करोड़ से अधिक की चल संपत्ति और 249 करोड़ की अचल संपत्ति है।

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेता संजय शर्मा का नाम आता है। उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 232 करोड़ रूपये बताई है।

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं और उनकी कुल संपत्ति लगभग 217.21 करोड़ रुपये है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज