Supreme Court ने VVPAT के साथ EVM पर डाले गए वोटों के 100 फीसदी सत्यापन की मांग करने के मामले में बड़ा फैसला सुनाया। देश की सबसे बड़ी अदालत ने VVPAT पर्ची के मिलान से जुड़ी सभी याचिका खारिज कर दी है। सु्प्रीम कोर्ट के जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता इस मामले की सुनवाई कर रहे थे। इसी दौरान पीठ ने बेंच ने बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग भी नहीं मानी।











