श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

जोधपुर में वोट डालने आया युवक बेहोश, 9 बजे तक 10.45 प्रतिशत वोटिंग

Jodhpur Lok Sabha Election 2024: राजस्थान के जोधपुर में वोटिंग जारी है। सुबह 9 बजे तक 10.45 प्रतिशत मदान हुआ है। इस बीच, एक युवा मतदाता के बेहोश होने का मामला सामने आया है।
jodhpur lok sabha election 2024

Rajasthan Lok Sabha Election 2024: राजस्थान की 13 सीटों पर दूसरे चरण में मतदान चल रहा है। इस चरण में केंद्रीय मंत्रियों गजेंद्र सिंह शेखावत और कैलाश जोशी भी चुनावी मैदान में हैं। जोधपुर में 9 बजे तक 10.45 प्रतिशत मतदान हुआ है। जोधपुर सीट से गजेंद्र सिंह शेखावत के सामने कांग्रेस ने करण सिंह उचियारड़ा को चुनावी मैदान में उतारा है। यहां कुल 21 लाख 32 हजार 713 मतदाता हैं। इनमें 11 लाख 15 हजार 681 पुरुष मतदाता, 10 लाख 16 हजार 985 महिला मतदाता और 47 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

मतदान देने आया युवक हुआ बेहोश

जोधपुर के सरदारपुर विधानसभा के एक बूथ पर वोट डालने आए युवक के अचानक बेहोश होने का मामला सामने आया है। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, जालम सिंह का हत्था बूथ पर मतदाताओं के आपस में भिड़ने से वोटिंग करीब 15 मिनट देरी से शुरू हुई।

अशोक गहलोत और गजेंद्र सिंह शेखावत ने डाले वोट

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उनके बेटे और जालौर सीट से प्रत्याशी वैभव गहलोत, बीजेपी प्रत्याशी गजेंद्र सिंह शेखावत और कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह ने मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। वोटिंग के बाद शेखावत ने कहा कि यह विकसित भारत की आधारशिला रखने का चुनाव है।

जोधपुर में 8 विधानसभा सीटें

बता दें कि जोधपुर में 8 विधानसभा सीटें हैं। इसमें फलोदी, लोहावट, जोधपुर, शेरगढ़, सरदारपुरा, लूणी और पोकरण शामिल हैं। संसदीय क्षेत्र में कुल 2 हजार 134 मतदान केंद्र और 78 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज