Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बीजेपी की हार के बाद योगी पहली बार पहुंचे अयोध्या, उपचुनाव का संभाला जिम्मा

CM Yogi Adityanath: अयोध्या में लोकसभा चुनाव हारने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को पहली बार अयोध्या दौर पर पहुंचे, जहां अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने सीएम का जोरदार स्वागत किया।
CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath: अयोध्या में लोकसभा चुनाव हारने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को पहली बार अयोध्या दौर पर पहुंचे, जहां अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने सीएम का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने राम मंदिर में प्रभु रामलला के दर्शन और पूजन किया। इस दौरे को मिल्कीपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

सीएम योगी का दो दिवसीय दौरा

सूत्रों के मुताबिक, सीएम योगी का ये दो दिवसीय दौरा इसलिए भी खास है, क्योंकि इसे मिल्कीपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। सोमवार को ही मुख्यमंत्री आवास पर एक बैठक हुई थी, जिसमें सीएम योगी और दोनों डिप्टी सीएम शामिल हुए थे। इस बैठक में यूपी की दस सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सभी को दो-दो सीटों की जिम्मेदारी दी गई है।

Paris Olympics 2024: हॉकी के पहले सेमीफाइनल में नीदरलैंड ने स्पेन को 4-0 से रौंदा, फाइनल में बनाई जगह

मिल्कीपुर सीट को जिताने की सीएम ने संभाली कमान

ऐसे में सीएम योगी ने खुद मिल्कीपुर सीट को जिताने की कमान संभाली है, क्योंकि ये सीट भारतीय जनता पार्टी की प्रतिष्ठा से जुड़ी है। यहां से सपा के अवधेश प्रसाद विधायक थे। बीजेपी मिल्कीपुर सीट जीतकर अयोध्या की हार का बदला लेना चाहती है।

रामपथ के किनारे से हटाया गया अतिक्रमण

सीएम योगी के अयोध्या पहुंचने से पहले रामपथ के किनारे से अतिक्रमण को हटाया गया। कहा जा रहा है कि सीएम रामपथ पर विकास कार्यों का जायजा ले सकते हैं। वह अफीम कोठी में चल रहे विकास कार्यों का भी निरीक्षण करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिन के अयोध्या दौरे पर संतों और पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करने के साथ ही कानून व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक भी करेंगे।

शेख हसीना के लंदन जानें की अटकलों के बीच, ब्रिटेन गृह मंत्रालय का आया बयान

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर
UP Politics
UP Politics: ‘युवा अब नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बन रहे’, सिद्धार्थनगर में योगी का कांग्रेस पर निशाना