Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Paris Olympics 2024: हॉकी के पहले सेमीफाइनल में नीदरलैंड ने स्पेन को 4-0 से रौंदा, फाइनल में बनाई जगह

Paris Olympics 2024 Netherlands Defeated Spain: पेरिस ओलंपिक 2024 में हॉकी का पहला सेमीफाइनल मुकाबला नीदरलैंड और स्पेन के बीच खेला गया। इस मुकाबले में नीदरलैंड ने स्पेन को करारी शिकस्त दी।
Paris Olympics 2024 Netherlands Defeated Spain

Paris Olympics 2024 Netherlands Defeated Spain: पेरिस ओलंपिक 2024 में हॉकी का पहला सेमीफाइनल मुकाबला नीदरलैंड और स्पेन के बीच खेला गया। इस मुकाबले में नीदरलैंड ने स्पेन को करारी शिकस्त दी। इसी जीत के साथ नीदरलैंड हॉकी के फाइनल में पहुंच गई। इस मैच को नीदरलैंड ने 4-0 से अपने नाम किया।

बता दें, फाइनल में प्रवेश करने के लिए दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला जर्मनी और भारत के बीच होगा। इन्हीं दोनों टीमों में से जीतने वाली टीम का मुकाबला नीदरलैंड से होगा।

पहला गोल जिप जैन्सन ने दागा

वहीं, नीदरलैंड की तरफ से पहला गोल जिप जैन्सन ने पेनाल्टी कॉर्नर की मदद से किया। पहले हाफ में नीदरलैंड ने 1 ही गोल किया। दूसरे हाफ में थिरी ब्रिंकमैन ने नीदरलैंड के लिए दूसरा गोल किया। नीदरलैंड के खिलाड़ी स्पेन पर लगातार दबाव बनाते रहे। नीदरलैंड के लिए तीसरा गोल थिज्स वान डैम ने किया। आखिरी के 15 मिनट में नीदरलैंड ने एक और गोल करके स्पेन के हाथ से 4-0 से मैच छीन लिया।

नीदरलैंड ने 4-0 जीता मैच

वहीं, इस मुकाबले में नीदरलैंड ने शानदार जीत दर्ज करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने इस जीत के साथ एक मेडल तो पक्का कर लिया। नीदरलैंड ने खेल के दौरान कुल 4 गोल किए। वहीं, स्पेन एक भी गोल नहीं कर पाया और करारी शिकस्त झेलनी पड़ी।

दूसरा सेमीफाइनल मैच में जर्मनी और भारत के बीच

वहीं, दूसरा सेमीफाइनल मैच में जर्मनी और भारत के बीच होगा। जो टीम यहां जीतेगी। वह फाइनल में प्रवेश कर जाएगी। अगर भारत जर्मनी को हरा देता है तो वह फाइनल में प्रवेश कर जाएगा। अगर भारत फाइनल में एंट्री कर लेता है तो उनका सामना गोल्ड मेडल मैच के लिए नीदरलैंड से होगा। अब देखना यह होगा कि फाइनल में भारतीय टीम जगह बना पाती है या फिर नहीं।  

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर