Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

शेख हसीना के लंदन जानें की अटकलों के बीच, ब्रिटेन गृह मंत्रालय का आया बयान

UK Home Ministry Issues Statement: बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना अपने पद से इस्तीफा देने के बाद भारत आ गईं। सूत्रों के मुताबिक, शेख हसीना भारत से ब्रिटेन जाने वाली थीं। इसी को लेकर ब्रिटेन के गृह मंत्रालय से एक खबर सामने आई है।
UK Home Ministry issues statement

UK Home Ministry Issues Statement: बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना अपने पद से इस्तीफा देने के बाद भारत आ गईं। सूत्रों के मुताबिक, शेख हसीना भारत से ब्रिटेन जाने वाली थीं। इसी को लेकर ब्रिटेन के गृह मंत्रालय से एक खबर सामने आई है। ब्रिटेन के गृह मंत्रालय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ब्रिटिश आव्रजन नियम किसी व्यक्ति को शरण या अस्थायी शरण लेने के लिए उस देश की यात्रा करने की अनुमति नहीं देते हैं। यह बयान इस बीच जारी किया गया है, जब बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना, जोकि अभी दिल्ली में हैं। इससे पहले उनके लंदन में शरण लेने की खबरें सामने आई थीं।

शरण और अस्थाई शरण देने का नहीं है प्रावधान

ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार ने कहा था कि देश में शरण लेने से पहले व्यक्तियों को सुरक्षित देश में शरण लेनी चाहिए। वहीं, ब्रिटेन के पास जरूरतमंद लोगों को सुरक्षा देने में गौरवपूर्ण रिकॉर्ड दर्ज है, लेकिन ब्रिटेन में शरण और अस्थाई शरण देने के लिए वहां की यात्रा करने का कोई प्रावधान नहीं है।

सुरक्षित देश में पहुंचना हो, वहां शरण ले लेनी चाहिए- ब्रिटेन गृह मंत्रालय

बता दें, ब्रिटेन के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिन लोगों को अंतर्राष्ट्रीय संरक्षण की आवश्यकता है, उन्हें सबसे पहले जिस सुरक्षित देश में पहुंचना हो, वहां शरण ले लेनी चाहिए। यह सुरक्षा का सबसे तेज़ रास्ता है। फिर भी, सूत्रों से पता चला है कि औपचारिक शरण अनुरोध पर कार्यवाही की जा रही है।

शेख हसीना के साथ उनकी छोटी बहन शेख रेहाना भी

शेख हसीना के साथ उनकी छोटी बहन शेख रेहाना भी हैं, जो ब्रिटेन की नागरिक हैं। वह ब्रिटेन में शरण लेने के लिए उपयोगी हो सकती हैं। साथ ही, उनकी भतीजी ट्यूलिप सिद्दीक भी ब्रिटिश लेबर सांसद हैं। बता दें कि हसीना की बेटी सैमा जावेद दिल्ली में रहती हैं। वह विश्व स्वास्थ्य संगठन की क्षेत्रीय प्रमुख के रूप कार्यरत हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा