Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Bridge Collapsed: अररिया के बाद अब सिवान में गिरा पुल, कोई हताहत नहीं

Bridge Collapsed In Siwan

Bridge Collapsed In Siwan: बिहार में एक हफ्ते के अंदर दूसरा पुल हादसा हुआ है। चार दिन के अंदर ही एक और पुल भरभरा कर गिर गया। सीवान के महाराजगंज अनुमंडल के पटेढ़ा और गरौली गांव के बीच गंडक नहर पर पुल अचानक गिर गया। दरअसल, शनिवार सुबह अचानक पुल का एक पाया धंसने लगा। देखते ही पुल नहर में समा गया। हादसे के बाद दो गांवों के बीच आवागमन बाधित हो गया है।

कुछ दिन पहले नहर की हुई थी सफाई
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि 30 साल पहले बिहार सरकार ने इस पुल का निर्माण करवाया था। कुछ दिन पहले ही विभाग द्वारा नहर की सफाई करवाई गई थी। ग्रामीणों ने कहा कि नहर की सफाई के दौरान मिट्टी काटकर नहर के बांध पर फेंक दी गई थी, जिससे पुल का पाया कमजोर हो गया था और आज पाया टूट गया। घटना के बाद प्रशासन ने जांच टीम का गठन किया है।

सालों पुराना है यह पुल
पुल के नदी में समा जाने के बाद दोनों ओर से दोनों गांवों के लोग इकट्ठे हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि यह 30 फीट चौड़ा और 30 साल पुराना पुल था। वही ग्रामीणों का कहना था कि पुल टूटने के बाद भी अभी तक विभाग के लोग जायजा लेने नहीं पहुंचे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पुल के टूटने के काफी समस्या खड़ी हो गई है। अब बच्चे स्कूल नहीं जा पाएंगे और एक गांव से दूसरे गांव में आने-जाने के लिए यही एक पुलिया ही सहारा था।

18 जून को गिरा था बकरा नदी पर बना पुल
बता दें, कि 18 जून को अररिया जिले के सिकटी प्रखंड में बकरा नदी पर बना पुल उद्घाटन से पहले ही ध्वस्त हो गया था। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क निर्माण योजना के तहत बने इस पुल की लागत 7.79 करोड़ रुपये थी। 182 मीटर लंबे इस पुल का निर्माण 2021 में शुरू हुआ था।

पहले ही दिन मनोरंजन करने में फेल हुआ Bigg Boss OTT 3, फैंस को खली भाईजान की कमी

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा