Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

शादी के बाद सोनाक्षी सिन्हा करेंगी धर्म परिवर्तन! एक्ट्रेस के ससुर ने बताई सच्चाई

Iqbal Ratansi On Sonakshi Sinha conversion to muslim after marriage with zaheer iqbal

Iqbal Ratansi On Sonakshi Sinha: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को एक्टर जहीर इकबाल के साथ शादी रचाने वाली हैं। शादी की तैयारियां शुरू हो गई है। बीती रात सोनाक्षी और जहीर की मेहंदी की रस्म हुई। फंक्शन की तस्वीरें एक्ट्रेस के करीबी दोस्त ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

शादी के बाद धर्म परिवर्तन करेंगी सोनाक्षी सिन्हा?

जहीर इकबाल और सोनाक्षी की शादी के बीच कई तरह की अफवाहें भी सामने आ रही हैं। ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि शादी के बाद सोना अपना धर्म परिवर्तन (Iqbal Ratansi On Sonakshi Sinha) कर लेंगी। हालांकि, अब एक्ट्रेस के होने वाले ससुर इकबाल रतानसी ने अपना रिएक्शन दिया है।

यह भी पढ़ें- सोनाक्षी सिन्हा ने रचाई जहीर इकबाल के नाम की मेहंदी, रोशनी से जगमगाया ‘रामायण’, देखें फोटो

सोना के ससुर ने बताया सच

सोनाक्षी के धर्म परिवर्तन करने वाली खबरों पर चुप्पी छोड़ते हुए उन्होंने कहा है कि शादी के बाद एक्ट्रेस अपना धर्म परिवर्तन नहीं करेंगी। उन्होंने कहा, ‘दोनों का मिलन दिलों का मिलन है। इसमें धर्म की कोई भूमिका नहीं है।’

मैं मानवता पर यकीन रखता हूं- इकबाल रतानसी

वहीं, इकबाल रतानसी ने सोनाक्षी और जहीर की शादी के बारे में बात करते हुए कहा कि दोनों रजिस्टर मैरिज करेंगे। बता दें कि कपल की रजिस्टर मैरिज बांद्रा स्थित इकबाल रतनसी के घर होगी। सोनाक्षी और जहीर 2 साल से एक-दूसरे के साथ हैं। 23 जून को कपल शादी रचाने जा रहा है। दोनों की प्राइवेट वेडिंग होगी, सिर्फ क्लोज फ्रेंड्स और घरवाले होंगे।

यह भी पढ़ें- पिता का घर छोड़ जहीर इकबाल संग लिवइन में रहती हैं Sonakshi Sinha! सोना ने खुद बताई सच्चाई

सोनाक्षी और जहीर इकबाल (Sonakshi Sinha zaheer iqbal) की शादी “टॉक ऑफ टाउन” बनी हुई है। इंटरनेट पर अभिनेत्री को इंटर रिलिजन मैरिज करने की वजह से खरीखोटी सुननी पड़ रही हैं। सोना को मुस्लिम लड़के से शादी करने की वजह से काफी ट्रोल किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा
PM Modi meets CWG 2026 Medal Winners
"जो खेलेगा, वो खिलेगा", पीएम मोदी ने CWG 2026 पदक विजेताओं से की मुलाकात
Jharkhand Protest
Jharkhand Protest: JPSC पेपर लीक केस में बड़ा एक्शन, 3 सदस्यों ने दिया इस्तीफा; राज्यपाल ने किया मंजूर