श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बिहार सरकार को पटना हाईकोर्ट से तगड़ा झटका, बढ़ा हुआ आरक्षण रद्द

पटना हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के आरक्षण का दायरा 50 फीसदी से बढ़कर 65 फीसदी किए जाने वाले फैसले को रद्द किया है...
Patna High Court

Patna High Court: बिहार सरकार को पटना हाईकोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने राज्य सरकार के आरक्षण का दायरा 50 फीसदी से बढ़कर 65 फीसदी किए जाने वाले फैसले को रद्द किया है। पटना हाईकोर्ट (Patna High Court) के चीफ जस्टिस की बेंच ने राज्य सरकार द्वारा शिक्षण संस्थानों व सरकारी नौकरियों में एससी, एसटी, ईबीसी व अन्य पिछड़े वर्गों को 65 फीसदी आरक्षण देने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया है।

पटना हाईकोर्ट ने रद्द किया कानून

कोर्ट ने राज्य सरकार के द्वारा लाए गए कानून को रद्द करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने याचिकाओं पर सुनवाई पूरी कर फैसला 11 मार्च को सुरक्षित रख लिया था, जिसके बाद आज (गुरुवार) को पटना हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है। बिहार सरकार ने पिछले साल के अंत में विधानसभा के पटल पर राज्य के आर्थिक और शैक्षणिक आंकड़े रखे गए थे। पटना हाईकोर्ट (Patna High Court) ने इसे असंवैधानिक करार दिया है।

यह भी पढ़ें- UGC-NET परीक्षा आयोजित होने के एक दिन बाद ही रद्द, सरकार का बड़ा

इतना ही नहीं सरकार ने यह भी बताया कि राज्य की सरकारी नौकरियों में किस वर्ग के लोगों की कितनी हिस्सेदारी है। गौरतलब है कि बिहार में सामान्य वर्ग की आबादी 15 % और सबसे ज्यादा 6 लाख 41 हजार 281 लोगों के पास सरकारी नौकरियां हैं। वहीं,दूसरे नंबर पर 63 फीसदी आबादी वाला पिछड़ा वर्ग है, जिसके पास कुल 6 लाख 21 हजार 481 नौकरियां ह

कितनी है अनुसचित जनजाति की आबादी?

तीसरे नंबर पर 19 % वाली अनुसूचित जाति है, जिसके पास 2 लाख 91 हजार 4 नौकरियां हैं। सबसे कम एक प्रतिशत से ज्यादा आबादी वाले अनुसूचित जनजाति वर्ग के पास सरकारी नौकरियां हैं। इस वर्ग के पास कुल 30 हजार 164 सरकारी नौकरियां हैं। अनुसचित जनजाति की आबादी 1.68% है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust
Champat Rai Resigns Ram Mandir Trust: SIT की रिपोर्ट के बाद चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा
Ram Mandir Donation Controversy
राम जन्मभूमि दान मामले में पुलिस का शिकंजा, मुख्य आरोपी टीनू यादव हिरासत में; SIT जुटा रही साक्ष्य