Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पहले ही दिन मनोरंजन करने में फेल हुआ Bigg Boss OTT 3, फैंस को खली भाईजान की कमी

Bigg Boss OTT 3: शो में 16 कंटेस्टेंट्स ने स्वैग के साथ बिग बॉस के घर में एंट्री की, लेकिन प्रीमियर डे उतना स्पाइसी और मजेदार नहीं था...
Bigg Boss OTT 3 | Vada Pav girl | ​Sana Makbul Khan, ​Sai Ketan Rao | Lovekesh Kataria | Sana Sultan | ​Shivani Kumari

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर फैंस काफी उत्साहित थे। बीती रात शो का ग्रैंड लॉन्च हुआ। इस बार बिग बॉस के होस्ट सलमान खान के जगह अनील कपूर हैं। शो में 16 कंटेस्टेंट्स ने स्वैग के साथ बिग बॉस के घर में एंट्री की, लेकिन प्रीमियर डे उतना स्पाइसी और मजेदार नहीं था, जितना हमने उम्मीद की थी। शो के पहले दिन ही एंटरटेनमेंट का डोज फीका सा नजर आया। शो का पहला एपिसोड पूरे 4 घंटे का था, जिसने दर्शकों को बोर करने में कोई कसर नहीं छोड़ा। हालांकि, होस्ट अनील कपूर ने इसे संभालने की भरपूर कोशिश की लेकिन, शो 4 घंटे दर्शकों का मनोरंजन करने में फेल रही।

फैंस को खली सलमान खान की कमी

बॅालीवुड एक्टर अनील कपूर ने पूरी कोशिश की वो शो में अपनी एक खास छाप छोड़े लेकिन, दर्शकों को उनका ये स्टाइल खास पसंद नहीं आया। अनिल ने एक के बाद एक कंटेस्टेंट्स को खास अंदाज में इंट्रोड्यूस किया। पहली बार केकंटेस्टेंट्स के साथ स्टेज बात करते थे; उसे दर्शकों ने बेहद मिस किया। हालांकि, अनिल कपूर की होस्टिंग काबिले तारीफ थी, लेकिन फैंस को सलमान खान की कमी काफी महसूस हुई।

किसने मचाया बवाल और किसने पकाया?

इस बार बिग बॉस के सभी 16 कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे से काफी अलग हैं। खिलाड़ियों को चुन-चुनकर लाया गया है। सोशल मीडिया के फेमस लोगों से लेकर दिग्गज जर्नलिस्ट और बॉक्सर समेत कई लोग शो का हिस्सा बने हैं। उम्मीद की जा रही थी कि इन्हें साथ शो पर देखना काफी इंटरटेनिंग होगा, लेकिन, पहले दिन ही कई कंटेस्टेंट्स ने दर्शकों को खूब पकाया। हालांकि, कुछ कंटेस्टेंट्स की एंट्री काफी धमाकेदार रही।

Bigg Boss OTT 3 के ये कंटेस्टेंट्स दिखे काफी लो

‘पड़ा पाव गर्ल’ चंद्रिका दीक्षित की इमेज जैसे बाहर बनी है, उसे देखकर लगा था कि वो अंदर जाते ही शो में धमाल मचा देंगी,लेकिन शो में जाते ही उनकी एनर्जी काफी लो दिखी। एक्टर रणवीर शौरी का हाल भी कुछ ऐसा ही था। वहीं, इंफ्लूएंसर विशाल पांडे तो पहले ही दिन लवकेश कटारिया के सभी बातों में हां में हां मिलाते दिखे।

लवकेश कटारिया ने किया एल्विश को कॉपी

लवकेश कटारिया की एंट्री से लोगों को काफी उम्मीदें थी। शो में आने से पहले ही उनके नाम की हाइप बन गई थी, लेकिन शो में एंट्री लेने के बाद उन्होंने लोगों की उम्मीदों को चकनाचुर कर दिया। पहले एपिसोड को देखकर ही ये साफ पता चल रहा है कि वो बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर Elvish Yadav की कॅापी कर रहे हैं। लहजे से लेकर बोलने के स्टाइल तक सबकुछ कॉपी लग रहा था।

गांव की छोरी शिवानी कुमारी ने बांधा समा

गांव की छोरी शिवानी कुमारी ने शो के पहले दीन ही दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। अपनी ठेठ भाषा और दबंग अंदाज से उन्होंने सबका ध्यान अपनी ओर खिंचा। यही कारण भी है कि मेकर्स ने उन्हें सबसे ज्यादा स्क्रीनस्पेस दिया। स्टेज से लेकर शो में एंट्री करने के बाद तक शिवानी काफी मजेदार प्रतिभागी लगीं। वहीं, सना मकबूल और सना सुल्तान खान को भी दर्शकों ने पहले दिन काफी पसंद किया।

यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दो बीवियों कृतिका और पायल मलिक संग उनकी केमिस्ट्री भी लोगों को काफी मजेदार लगी। दर्शकों के लिए इस तिगड़ी को देखना काफी रिफ्रेशिंग और मजेदार रहने वाला है।

यह भी पढ़ें- सोनाक्षी सिन्हा ने रचाई जहीर इकबाल के नाम की मेहंदी, रोशनी से जगमगाया ‘रामायण’, देखें फोटो

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग