Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

स्वाति मालीवाल मारपीट केस बिभव कुमार को तगड़ा झटका, कोर्ट ने बढ़ाई न्यायिक हिरासत

तीस हजारी कोर्ट से बिभव कुमार को तगड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने बिभव की न्यायिक हिरासत 6 जुलाई तक बढ़ा दी है...
Delhi high court postponed hearing in Bibhav Kumar swati maliwal assault case till eight July Arvind Kejriwal

Vibhav Kumar Custody Extends: राज्यसभा सासंद और आम आदमी पार्टी की नेता स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में तीस हजारी कोर्ट से बिभव कुमार को तगड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने बिभव की न्यायिक हिरासत 6 जुलाई तक बढ़ा दी है। न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म होने के बाद उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया। 

स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की, जिसके बाद बिभव के नाम का भी जिक्र होता है, स्वाति मालीवाल को लेकर दिल्ली पुलिस की टीम मेडिकल के लिए एम्स गई तो, स्वाति मालीवाल ने अपनी शिकायत दर्ज करवाई।

18 मई को गिरफ्तार हुए थे बिभव कुमार

कोर्ट में दिल्ली पुलिस ने दलील दी थी कि बिभव कुमार (Vibhav Kumar Custody Extends) ने वीडियो बनाया था और इसके बाद फोन को फॉर्मेट भी किया था। कोर्ट में दिल्ली पुलिस के वकील ने कहा कि बिभव को 18 मई को गिरफ्तार किया गया था, जिसके लिहाज से हम एक जून तक कभी भी उन्हें पुलिस कस्टडी देने की मांग कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- कम नहीं हो रहीं बिभव कुमार की मुश्किलें, कोर्ट ने 3 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा

क्या है पूरा मामला?

बता दें स्‍वाति मालीवाल 13 मई को मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने के लिए सीएम के आवास पर गई थीं। उसके बाद उन्होंने आरोप लगाया कि वहां अरविंद केजरीवाल के PA बिभव कुमार ने उनके साथ मारपीट भी की थी। दिल्‍ली पुलिस के आलाधिकारी ने स्‍वाति मालीवाल से मुलाकात कर उनसे घटना के बारे में जानकारी ली थी। बाद में बिभव कुमार के खिलाफ गैरजमानती धारा समेत आईपीसी के अन्‍य सेक्‍शन के तहत मामला दर्ज किया गया था। एफआईआर दर्ज होने के बाद से ही पुलिस बिभव कुमार की तलाश में थी।

यह भी पढ़ें– मनी लॉन्ड्रिंग केस में बढ़ी केजरीवाल की मुश्किलें, ED ने किया नया दावा

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग
Mamata Banerjee Convoy Attacked
ममता बनर्जी के काफिले पर प्रदर्शनकारियों का हमला, कीचड़-जूते फेंके; हिरासत में TMC कार्यकर्ता की मौत पर हंगामा