श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

बड़ा फैसला: 28 हजार से ज्यादा फोन ब्लॉक, 2 लाख सिम की होगी दोबारा जांच

Untitled design (89)

Cyber Crime: साइबर क्राइम से निपटने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के तहत दूरसंचार विभाग (DoT) ने टेलीकॉम ऑपरेटर को 28,200 फोन ब्लॉक करने का आदेश दिया है। इन फोन से जुड़े 2 लाख सिम कार्ड की जांच की जाएगी। दूरसंचार विभाग, गृह मंत्रालय और राज्य पुलिस के साथ मिलकर साइबर अपराध पर रोक लगाने के लिए यह कार्रवाई कर रहा है।

28,200 फोन होंगे ब्लॉक

गृह मंत्रालय और राज्य पुलिस की ओर से यह जानकारी दी गई कि 28,200 मोबाइल फोन का इस्तेमाल साइबर अपराधों को अंजाम देने में किया जा रहा था। दूरसंचार विभाग ने बताया कि 20 लाख सिम कार्ड भी इन हैंडसेट से जुड़े पाए गए। इस डाटा के सामने आने के बाद सरकार ने इन मोबाइल यूनिट्स को ब्लॉक करने का आदेश दिया। साथ ही, इनमें इस्तेमाल की जाने वाली 2 लाख सिम कार्ड का रिवेरिफिकेशन किया जाएगा।

DIP रोकेगा साइबर क्राइम

साइबर क्राइम पर लगाम लगाने के लिए मार्च में केंद्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने डिजिटल इंटेलीजेंस प्लेटफॉर्म (DIP) को पेश किया था। डीआईपी फाइनेशियल फ्रॉड और साइबर क्राइम में टेलीकॉम रिसोर्स के गलत इस्तेमाल को रोकता है। इसमें सरकार, फाइनेशियल संस्था जैसे बैंक और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म शामिल हैं। ये स्टेक होल्डर्स के बीच में कॉर्डिनेशन बनाए रखने के काम आता है।

सिम कार्ड के लिए नए नियम

बता दें, सरकार ने पिछले साल अगस्त में साइबर फ्रॉड से निजात पाने के लिए एक आदेश जारी किया था। इसके अनुसार, सिम कार्ड डीलर्स का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य है। साथ ही बिजनेस /कॉर्पोरेट और बड़े ग्रुप्स के लिए या बिजनेस कनेक्शन के लिए बल्क में सिम कार्ड लेने से पहले कर्मचारी का KYC कराना जरूरी है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज
Akhilesh Yadav Ram Mandir Donation Row
अयोध्या दान विवाद पर गरमाई राजनीति, चंपत राय के इस्तीफे के बाद BJP पर बरसे अखिलेश; बोले- अब खुलेंगे भाजपा के राज...
Ram Mandir Donation Theft Case
Ram Mandir Donation Theft Case: राम मंदिर ट्रस्ट पर संकट गहराया, दान विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा