Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Salman Khan Firing Case: गैंगस्टर रोहित गोदारा के खिलाफ मामला दर्ज

मुंबई क्राइम ब्रांच ने पिछले महीने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के आवास पर हुई गोलीबारी के मामले में गैंगस्टर रोहित गोदारा के खिलाफ केस दर्ज किया है।
salman khan firing case | ROHIT GODARA | MUMBAI CRIME BRANCH | SHRESHTH BHARAT

Salman Khan Firing Case: मुंबई क्राइम ब्रांच ने पिछले महीने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के आवास पर हुई गोलीबारी के मामले में गैंगस्टर रोहित गोदारा के खिलाफ केस दर्ज किया है। फायरिंग की घटना 14 अप्रैल को मुंबई के बांद्रा इलाके में सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई थी। घटना के बाद की गई गिरफ्तारियों के बाद पता चला कि फायरिंग के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का हाथ है। मुंबई पुलिस ने शूटिंग में शामिल सभी लोगों के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम लागू किया है।

मामले में 4 आरोपी फरार

मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक, सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, 4 आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि छठे आरोपी की पहचान हरपाल सिंह (37) के रूप में हुई, जिसे सोमवार शाम को हरियाणा के फतेहाबाद से गिरफ्तार किया गया था। उसे मुंबई की मकोका (महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट) कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, एक अन्य आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी से पूछताछ के दौरान हरपाल सिंह का नाम सामने आया था। उसी ने मोहम्मद रफीक को सलमान के आवास के आसपास रेकी करने के लिए पैसे दिए थे।

पनवेल में हुई थी हथियारों की डिलीवरी

इससे पहले, पुलिस ने कहा था कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल विश्नोई ने शूटरों को मोटिवेट करने में अहम भूमिका निभाई थी। 15 मार्च, 2024 को पनवेल में हथियारों की डिलीवरी प्राप्त करने के बाद अनमोल ने निशानेबाजों को टारगेट की जानकारी दी और उन्हें अभिनेता सलमान खान के आवास पर गोलीबारी करने का निर्देश दिया।

शूटरों को दिए गए 3 लाख रुपये

योजना के तहत सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। घटना को अंजाम देने के लिए शूटरों को कुल 3 लाख रुपये दिए गए थे।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग