श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Follow us on:

जावेद के ‘झूठ’ पर मृतक बच्चों की मां ने दी प्रतिक्रिया, बताया पूरा ‘सच’

Sangeeta, reaction on Javed's statement

Badaun Murder Javed Statement: उत्तर प्रदेश का बदायूं मर्डर कांड देश में इस वक्त काफी चर्चित हो गया है। यहां दो मासूम बच्चों की हत्या के मामले में दूसरे आरोपी जावेद को भी पुलिस ने बरेली से गिरफ्तार कर लिया है। बच्चों की मां संगीता ने बताया था कि जावेद मुख्य आरोपी साजिद के साथ उनके घर पर आया था। साजिद जहां छत पर इस घटना को अंजाम दे रहा था तो वहीं जावेद नीचे बैठा था। 

जावेद ने सुनाई अपनी कहानी

लेकिन जावेद ने पुलिस के सामने एक अलग ही कहानी बताई है। जावेद का कहना है कि वह गांव से जब बदायूं आया तो उसने वहां काफी भीड़ देखी। इससे घबराकर वो सीधा दिल्ली भाग गया। इसके बाद वह दिल्ली से बरेली आया और वहां वो पुलिस के सामने सरेंडर करने के इरादे से पहुंचा था। 

जावेद का कहना है कि साजिद की करतूत के बारे में उसको लोगों ने बताया है और वह खुद नहीं जानता कि साजिद ने विनोद के परिवार के साथ ऐसा क्यों किया। जावेद ने खुद को सीधा इंसान भी बताया और कहा कि इस मामले से उसका कोई लेना-देना नहीं है। 

संगीता ने बताया जावेद का ‘सच’

जावेद के इस बयान पर मृतक आयुष और अहान की मां संगीता बिफर गईं हैं। उनका कहना है कि जावेद भी वारदात में हिस्सेदार था और वह खुद को बचाने के लिए यह सब झूठ बोल रहा है। संगीता ने अपनी इस पुरानी बात को दोहराया है कि जावेद ही साजिद को मोटरसाइकिल पर लेकर आया था। 

संगीता ने एक और बात कही है। उनका कहना है कि साजिद ने उनके घर पर किसी को फोन लगाया था। पुलिस को इस रिकार्ड को निकलवा कर जानकारी लेनी चाहिए कि यह कॉल किसको लगाया था। संगीता का साफ कहना है कि जावेद के पास इस मर्डर की पूरी प्लानिंग है। उससे पूछना चाहिए कि यह सब योजना कब से चल रही थी। जावेद क्यों उनके घर पर आया था। बच्चों की दादी मुन्नी देवी ने भी इस बात को दोहराया है कि जावेद से पूछताछ की जाए कि उसने उन बच्चों को क्यों मारा है। 

सरेंडर की बात कहने वाले जावेद को लोगों ने पकड़ा था

बता दे, भले ही जावेद अपने सरेंडर की बात कर रहा था लेकिन उसको बरेली में लोगों ने ही पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। असल में जावेद की फोटो वायरल हो चुकी थी और ऑटो में सवार कुछ लोगों ने बरेली में इस शख्स को पहचान लिया था। जावेद ने तुरंत लोगों से पुलिस के सामने खुद को पेश करने की गुहार लगाई। पुलिस ने जावेद पर ₹25000 का इनाम भी रखा था। जावेद घटना के मुख्य आरोपी साजिद का छोटा भाई है। साजिद को घटना के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी