Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

ताइवान की सीमा में घुसे चीन के युद्धक विमान, फिर बढ़ी तनातनी

CHINA | WARPLANES | TAIWAN BORDER | SHRESHTH BHARAT

Chinese Warplanes Enter Taiwan: चीन और ताइवान के बीच जारी तनातनी का माहौल हाल ही में और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया। जानकारी के मुताबिक गुरुवार और शुक्रवार को चीन की सेना ने ताइवान की सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की थी। ताइवान की सेना ने इसका करारा जवाब दिया है। इस घटनाक्रम पर रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के 32 विमानों में से 20 युध्दक विमानों ने चीन और ताइवान के बीच जलीय संधि को लांघा।

इसके बाद ताइवान के सुरक्षा बलों ने सीएसपी विमान, नौसेना के जहाजों और तटीय मिसाइलों को सीमा पर तैनात कर दिया है। इसी तरह की एक घटना में,  एमएनडी ने सोमवार सुबह 6 बजे से मंगलवार सुबह 6 बजे के बीच ताइवान के आसपास के क्षेत्र में दस चीनी नौसैनिक जहाजों और नौ सैन्य विमानों की ट्रैकिंग की सूचना दी।

बीजिंग का दावा है कि ताइवान चीन का हिस्सा है। यह पीआरसी को चीन की एकमात्र वैध सरकार के रूप में देखता है। चीन अपने वन चाइना नजरिए के तहत ताइवान पर अपना दावा जताता है और ताइवान के साथ अपने एकीकरण की मांग करता है।

एक रिपोर्ट के अनुसार,  सितंबर 2020 से चीन ने ताइवान के आसपास सक्रिय सैन्य विमानों और नौसैनिक जहाजों की संख्या बढ़ा दी है। चीन ने अपनी ग्रे जोन रणनीति के तहत ताइवान को चारों ओर से घेर लिया है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि चीन,  ताइवान को अपना हिस्सा मानता है। चीन के नजरिए के विपरीत, ताइवान खुद को संप्रभु राष्ट्र मानता है। लेकिन चीन के दबाव के कारण अनेकों देशों ने ताइवान को देश के रूप में मान्यता नहीं दी है।  सिर्फ 10  से अधिक देशों ने ताइवान को एक अलग देश के रूप में मान्यता दी हुई है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा