Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

अमित शाह ने प्रयागराज महाकुंभ के संगम में लगाई आस्था की डुबकी

Amit Shah at Mahakumbh: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार को प्रयागराज महाकुंभ में पहुंचकर संगम में संतों के मंत्रोच्चार के बीच आस्था की डुबकी लगाई।
Amit Shah at Mahakumbh (1)

Amit Shah at Mahakumbh: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार को प्रयागराज महाकुंभ में पहुंचकर संगम में संतों के मंत्रोच्चार के बीच आस्था की डुबकी लगाई। उन्होंने अपने परिवार के साथ, कई संतों और सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में त्रिवेणी संगम पर आरती की।

महाकुंभ में अमित शाह का स्वागत

शाह का हवाई अड्डे पर स्वागत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने किया। भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख भूपेंद्र चौधरी सहित पार्टी के अन्य नेता भी हवाई अड्डे पर मौजूद थे।

संगम में आस्था की डुबकी

उन्होंने दोपहर करीब एक बजे डुबकी लगाई, ‘जल आचमन’ किया, सूर्य को जल अर्पित किया और कुछ शीर्ष संतों के मार्गदर्शन में अन्य अनुष्ठान किए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी वीआईपी घाट पर डुबकी लगाई। वहीं, प्रयागराज में संतों ने आईसीसी चेयरमैन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पोते और जय शाह के बेटे को आशीर्वाद दिया।

शाह के परिवार के सदस्यों ने भी लगाई डुबकी

शाह की पत्नी सोनल शाह, बेटे जय शाह और उनकी पत्नी ऋषिता तथा उनके बच्चों ने महाकुंभ में अनुष्ठान किए। जय शाह ने संगम पर ‘आरती’ सहित अनुष्ठानों में भाग लिया। शीर्ष संतों ने जय शाह और ऋषिता के हाल ही में जन्मे बच्चे को भी आशीर्वाद दिया।

महाकुंभ की सुरक्षा व्यवस्था

शाह के दौरे के दौरान मेला क्षेत्र और प्रयागराज में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। मेला क्षेत्र को पूरी तरह से वाहन निषेध क्षेत्र घोषित किया गया था, वहीं प्रयागराज शहर में कई स्थानों पर मार्ग परिवर्तन किया गया था, जिससे स्थानीय लोगों और तीर्थयात्रियों पर असर पड़ा।

ये भी पढ़ें- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का महाकुंभ दौरा आज, संगम में लगाएंगे डुबकी

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग