श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

स्मृति मंधाना चुनी गईं ICC की साल की सर्वश्रेष्ठ महिला ODI क्रिकेटर

Smriti Mandhana ODI Cricketer of The Year: भारत की ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना को सोमवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) साल 2024 की सर्वश्रेष्ठ महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर चुना गया।
Smriti Mandhana ODI Cricketer of The Year

Smriti Mandhana ODI Cricketer of The Year: भारत की ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना को सोमवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) साल 2024 की सर्वश्रेष्ठ महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर चुना गया।

मंधाना का शानदार प्रदर्शन

भारत की उप कप्तान मंधाना ने 2024 में 13 पारियों में 747 रन बनाए, जोकि किसी कैलेंडर वर्ष में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। बाएं हाथ की यह बल्लेबाज 2024 में सबसे अधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की लॉरा वोलवार्ट (697 रन), इंग्लैंड की टैमी ब्युमोंट (554 रन) और वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज (469 रन) को पीछे छोड़ा।

ये भी पढ़ें- कप्तान सूर्यकुमार से बड़ी पारी की उम्मीद, सीरीज जीतने उतरेगा भारत

नया रिकॉर्ड किया कायम

उन्होंने इस दौरान वनडे में चार शतक जड़कर महिला क्रिकेट का नया रिकॉर्ड कायम किया। उन्होंने इसके साथ सौ से अधिक बार गेंद को बाउंड्री पार पहुंचाया। मंधाना ने 2024 में 95 चौके और छह छक्के जड़ें। इस 28 साल की बल्लेबाज ने 57.86 की शानदार औसत के अलावा 95.15 की प्रभावशाली स्ट्राइक रेट से रन बनाये।

बेहतर गेंदबाजी इकाई वाली टीमों के खिलाफ भी शानदार प्रदर्शन

उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी वाली टीमों के खिलाफ भी कई बड़ी पारियां खेलीं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जून 2024 में उन्होंने लगातार दो शतक लगाये। भारत ने इस श्रृंखला को 3-0 से जीता था। उन्होंने अक्टूबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी श्रृंखला के निर्णायक मैच में शतक लगाया था। मंधाना ने दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में भी शतक जड़ा था लेकिन उनकी शानदार पारी के बावजूद टीम को हार का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़ें- अर्शदीप सिंह राजकोट में रचेंगे इतिहास, ऐसा करने वाले बनेंगे पहले भारतीय गेंदबाज

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना
West Bengal Assembly
West Bengal Assembly: TMC में सियासी घमासान तेज, मदन मित्रा को मिला चीफ व्हिप का पद, स्पीकर कार्यालय पर नियुक्ति पत्र ठुकराने का आरोप
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: राम मंदिर चढ़ावे के कथित गबन पर कांग्रेस नेता की मांग- जिम्मेदारों पर हो सख्त कार्रवाई
Tamil Nadu
Tamil Nadu: “फिल्म से CM नहीं, जनता के साथ खड़े होकर नेता बना...”, फिल्म से राजनीति वाली आलोचना पर विजय का पलटवार
Shiv Sena UBT Crisis
महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा उलटफेर, शिवसेना (UBT) के 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल; उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका