श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

सभी मतदाता भारत को ‘विश्वगुरु’ बनाने में अपना योगदान दें: आनंदीबेन पटेल

anandiben patel | loksabha election 2024 | third phase voting | shreshth bharat

Lok Sabha Election 2024 Third Phase Voting: लोकसभा चुनाव 2024 के आज तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। जिन लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम के 6 बजे होनी है। यूपी में जिन लोकसभा सीटों पर मतदान होना है उनमें मुरादाबाद, सम्भल, हाथरस, अलीगढ, आगरा, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, कासगंज, बदायूं और बरेली शामिल हैं। वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम के 6 बजे होनी है।

लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी लोगो बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल वोट देने के लिए पोलिंग बूथ पहुंची, उन्होंने शिलाज प्राइमरी स्कूल में अपना वोट डाला। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का कहना है, “वोट डालना हर किसी की जिम्मेदारी है। मतदाताओं को अपने वोट के अधिकार का उपयोग करना चाहिए और भारत को ‘विश्वगुरु’ बनाने में अपना योगदान देना चाहिए।”

उत्तर प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों पर तीसरे चरण में कुल 1,89,14,788 मतदाता हैं। इसमें 1,01,44, 345 पुरुष मतदाता, 87, 69, 696 महिला मतदाता और 747 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। सबसे अधिक 20, 72, 685 मतदाता आगरा और सबसे कम 17, 00, 524 मतदाता एटा में हैं। इन 10 सीटों पर 100 प्रत्याशियों में आठ महिला प्रत्याशी हैं। तीसरे चरण के मतदान के लिए 415 पोलिंग बूथ तथा 12339 मतदान केन्द्र हैं। इन पोलिंग बूथा में से 4390 क्रिटिकल हैं।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी