Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

‘भारत आगे बढ़ रहा है’, वोट डालने के बाद बोले गौतम अडानी

Gautam Adani | Lok Sabha Election 2024 | shreshth bharat |

Lok Sabha Election 2024 Third Phase Voting: आज लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए 12 राज्यों की 93 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम के 6 बजे तक होनी है। जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोट डाले जा रहे हैं, उनमें असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव, गोवा, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र , मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।

“भारत आगे बढ़ रहा है और आगे भी बढ़ता रहेगा”

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के मतदान में दिग्गज भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। भारत के मशहूर बिजनेसमैन और अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी परिवार संग वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पहुंचे। अपना वोट डालने के बाद अडानी ने भारत के आगे बढ़ने पर जोर दिया और जनता से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा, “भारत आगे बढ़ रहा है और आगे बढ़ता रहेगा। अडानी ने कहा, “आज लोकतंत्र का यह महान त्योहार है और मैं सभी नागरिकों से आग्रह करता हूं कि वे बाहर आएं और अपना वोट डालें।”

गौतम अडानी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा “अपने परिवार के साथ मतदान करने पर गर्व है। मतदान एक अधिकार, एक विशेषाधिकार और एक जिम्मेदारी है जिसे इस महान राष्ट्र के नागरिक के रूप में हम सभी साझा करते हैं। हमारे लोकतंत्र में प्रत्येक वोट एक शक्तिशाली आवाज है। भारत के भविष्य को आकार देने के लिए अपना वोट डालें। जय हिन्द।”

इस बीच, आम चुनाव के तीसरे चरण में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 93 लोकसभा सीटों पर सुबह 11 बजे तक, विभिन्न राज्यों में मतदान इस प्रकार रहा…

असम में 27.34 प्रतिशत

बिहार में 24.41 प्रतिशत

छत्तीसगढ़ में 29.90 प्रतिशत

दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव में 24.69 प्रतिशत

गोवा में 30.94 प्रतिशत

गुजरात में 24.35 प्रतिशत

कर्नाटक में 24.48 प्रतिशत

मध्य प्रदेश में 30.21 प्रतिशत

महाराष्ट्र में 18.18 प्रतिशत

उत्तर प्रदेश में 26.12 प्रतिशत

पश्चिम बंगाल में 32.82 प्रतिशत

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार
Mamata Banerjee Convoy Attack
'उस बड़ी ईंट की वजह से मुझे सीने में दर्द हुआ', ममता बनर्जी के काफिले पर पथराव; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Jharkhand Student Protest
छात्र आंदोलन पर सख्ती क्यों? झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर अभिजीत दिपके ने सरकार पर उठाए सवाल
Ram Mandir Donation Row
Ram Mandir Donation Row: ‘एक ही सिक्के के दो पहलू’, अखिलेश यादव ने परीक्षा विवाद और राम मंदिर दान पर सरकार को घेरा