श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

Adani-Hindenburg Case: SEBI ने USA शॉर्टसेलर हिंडनबर्ग को भेजा नोटिस

Adani-Hindenburg case: SEBI ने अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों में ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन के लिए भी ये नोटिस जारी किया है...
Adani-Hindenburg case| shreshth bharat

Adani-Hindenburg Case: अदाणी ग्रुप की कंपनियों के बारे में भ्रामक रिपोर्ट जारी करने के आरोप में सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने अमेरिकी शॉर्टसेलर हिंडनबर्ग रिसर्च, नाथन एंडरसन और मॉरीशस स्थित FPI मार्क किंग्डन को एक नोटिस जारी किया है। जारी नोटिस में भ्रामक रिपोर्ट के कारणों की मांग की गई है। SEBI ने अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों में ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन के लिए भी ये नोटिस जारी किया है।

SEBI ने लगाए ये आरोप

SEBI ने हिंडनबर्ग और एंडरसन पर यह आरोप लगाया है कि हिंडनबर्ग और एंडरसन ने SEBI एक्ट के तहत प्रिवेंशन ऑफ फ्रॉडलेंट एंड अनफेयर ट्रेड प्रैक्टिसेस रेगुलेशंस और SEBI के कोड ऑफ कंडक्ट फॉर रिसर्च एनालिस्‍ट रेगुलेशंस का उल्लंघन किया है।

Read More- सोने-चांदी की कीमतों में आई मामूली गिरावट, जानें अपने शहर का भाव

SEBI का यह भी दावा है कि हिंडनबर्ग को भारतीय डेरिवेटिव मार्केट में अदाणी एंटरप्राइजेज फ्यूचर्स में ट्रेड करने के लिए FPI मार्क किंग्डन ने अदाणी एंटरप्राइजेज में अवैध तरीके से शामिल होने में मदद की और कमाए गए मुनाफे को शॉर्टसेलर के साथ शेयर किया। वहीं, FPI किंग्डन पर वेंशन ऑफ फ्रॉडलेंट एंड अनफेयर ट्रेड प्रैक्टिसेस रेगुलेशंस और SEBI के कोड ऑफ कंडक्ट फॉर FPI रेगुलेशन के उल्लंघन का आरोप है।

Adani-Hindenburg Case: हिंडनबर्ग और FPI ने जारी किया भ्रामक डिस्‍क्‍लेमर

मार्केट रेगुलेटर SEBI ने कहा, ‘हिंडनबर्ग और FPI ने भ्रामक डिस्‍क्‍लेमर जारी किया कि रिपोर्ट केवल भारत के बाहर कारोबार की जाने वाली सिक्‍योरिटीज के वैल्‍युएशन के लिए थी, जबकि ये स्‍पष्‍ट तौर पर भारत में लिस्‍टेड कंपनियों से संबंधित थी।’

वहीं, दूसरी ओर अमेरिकी शॉर्टसेलर हिंडनबर्ग की बात करें तो, इसने जनवरी 2023 में जारी की गई अपनी रिपोर्ट के बचाव में SEBI के समक्ष कई दलीलें रखी हैं। अब हिंडनबर्ग, एंडरसन और किंग्डन द्वारा जवाब मिलने के बाद ही SEBI आगे की कार्रवाई करेगी।

Read More- 80 सीटें भी जीत जाएं तो भी EVM पर भरोसा नहीं कर सकते हैं- अखिलेश यादव


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी