Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

80 सीटें भी जीत जाएं तो भी EVM पर भरोसा नहीं कर सकते हैं- अखिलेश यादव

VM पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि अगर हम 80 में से 80 सीटें भी जीत जाएं तो भी हम EVM पर भरोसा नहीं कर सकते हैं। साथ ही अखिलेश यादव ने वादा किया कि अगर हम सत्ता में आए तो EVM को हटा देंगे....
akhilesh-yadav-speech-sp-leader-says-even-if-we-win-80-seats-we-cannot-trust-on-evm-in-lok-sabha-pm-modi-om-birla

Akhilesh Yadav Speech: आज यानी मंगलवार को संसद सत्र का 7वां दिन है। आज संदन में सांसद अखिलेश यादव ने जमकर सरकार पर निशाना साधा। सपा अध्यक्ष ने कई मुद्दों पर सरकार को घेरा, जिनमें अयोध्या में मिली जीत, पेपर लीक और EVM जैसे मुद्दे शामिल थे।EVM पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि अगर हम 80 में से 80 सीटें भी जीत जाएं तो भी हम EVM पर भरोसा नहीं कर सकते हैं। साथ ही अखिलेश यादव ने वादा किया कि अगर हम सत्ता में आए तो EVM को हटा देंगे।

आरक्षण और नौकरियों के साथ धोखा- अखिलेश यादव

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav Speech) ने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश की बात न हो तो कैसे होगा। लोग क्योटो की फोटो लेकर बनारस की गलियों से लेकर गंगा जी को ढूंढ रहे हैं उनको लगता है मां गंगा जिस दिन साफ हो जाएगी शायद उस दिन उनको क्योटो मिल जाएगा सरकारी नौकरियां नहीं दी जाए रही हैं। क्योंकि सरकार को आरक्षण देना पड़ेगा। ये जानबूझकर सरकार आरक्षण और नौकरियों के साथ धोखा कर रही है।

यह भी पढ़ें- राहुल के बाद PM मोदी पर आज होगा अखिलेश का वार, कल की स्पीच से हाटाईं

सदन में सरकार पर जमकर बरसे अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने शायराना अंदाज में अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा, ‘आवाम ने तोड़ दिया हूकुमत का गुमार, दरवार तो लगा है, मगर बड़ा गमगीन बेनूर है और पहली बार ऐसा लग रहा है कि हारी हुई सरकार विराजमान है। जनता कह रही है कि चलने वाली नहीं, यह गिरने वाली सरकार है। क्योंकि ऊपर से जुड़ा कोई तार नहीं, नीचे कोई आधार नहीं, अधर में जो लटकी, वो तो कोई सरकार नहीं।’

पेपर लीक मुद्दे पर अखिलेश का वार

सदन की कार्यवाही के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पेपर लीक मुद्दे पर भी बात की। उन्होंने NEET-UG धांधली मामले में जमकर सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश ने अपने भाषण में कहा, ” पिछले 10 वर्षों की उपलब्धि बस इतनी रही कि एक शिक्षा परीक्षा माफिया का जन्म हुआ। सच तो यह है कि सरकार ऐसा इसलिए कर रही है ताकि उसे युवाओं को नौकरी न देनी पड़े।”

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार