श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

Our sites:

|

Follow us on

|

मच्छरों के काटने से क्यों होती है खुजली? जानिए पीछे की वजह

mosquito | mosquitobite | shreshth bharat

आज कल लोग गर्मी से ज्यादा मच्छरों से परेशान हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि मच्छरों के काटने के बाद खुजली क्यों होती है? आज आप के इस सवाल का भी जवाब देते हैं। जब मच्छर काटता है तो वह अपनी सूंड को त्वचा में घुसा देता है और आपका खून चूसता है। इस क्रिया के दौरान मच्छर की सूंड में से निकल कर उसकी लार शरीर में प्रवेश कर जाती है। ये लार हमारे शरीर में जैसे ही प्रवेश करती है तो शरीर का ‘इम्यून सिस्टम’ एक्टिव हो जाता है और इसके खिलाफ प्रतिक्रिया करने लगता है। इसी प्रतिक्रिया की वजह से मच्छर के काटने वाली जगह पर खुजली होती है और वहां हल्का सा सूजन आ जाता है।

गंदगी से पैदा होते हैं मच्छर

कुछ जानकारों का ऐसा मानना है ये समय मच्छरों के प्रजनन का समय होता है। गर्मी इनके प्रजनन के लिए बेस्ट बताई जाती है। पहले ऐसा होता था कि साफ-सफाई वाली जगहों पर कम मच्छर होते थे, लेकिन अब मच्छर आपको हर जगह मिल जाएंगे। मच्छर ज्यादा गंदगी वाली जगहों पर पैदा होते हैं।

एक रिसर्च में बताया गया है कि हमेशा मादा मच्छर काटती हैं। दरअसल, नर मच्छर किसी को भी नहीं काटते हैं। सिर्फ मादा मच्छर ही लोगों का खून चूसती हैं। ऐसा वह प्रजनन करने और बच्चे पैदा करने के लिए करती है।

अब आपके दिमाग में एक और सवाल आ रहा होगा कि कुछ लोगों को मच्छर ज्यादा क्यों काटते हैं। दरअसल, जिन लोगों को ज्यादा पसीना आता है तो मच्छर उनकी तरफ आकर्षित होते हैं और उन्हें ज्यादा काटते हैं।

मच्छरों से बचने के घरेलू उपाय

1.कपूर जलाएं: मच्छर भगाने के लिए आप कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

2.नीम की पत्तियां जलाएं: नीम की पत्तियों को जलाना बहुत ही पुराना तरीका है।

3.शरीर पर ठंडा तेल लगाएं: शरीर पर ठंडा तेल लगाना मच्छरों को काटने से रोकता है।

4.अंडे की कैरेट जलाएं: अंडे की कैरेट जलाने से मच्छर नहीं आते हैं।

5.मच्छरदानी का उपयोग: घर पर मच्छर दानी का नियमित उपयोग करने से मच्छरों से बचा जा सकता है।


संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

UP Cabinet
योगी सरकार ने PRD के जवानों को दी खुशखबरी, बढ़ाई गई सैलरी
Delhi Weather
दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की चेतावनी, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
KKR vs LSG Head to Head Records
IPL 2025: KKR ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
Waqf Bill in Supreme Court
वक्फ कानून के खिलाफ SC में कई याचिकाएं दायर, 15 अप्रैल को हो सकती है सुनवाई
Supreme Court On Tamil Nadu Governor
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु गवर्नर को लगाई फटकार, जानें क्या हैं मामला?
pm modi
मुद्रा योजना से महिलाओं और युवाओं को लाभ, उद्यमिता को बढ़ावा: प्रधानमंत्री मोदी