श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

3 बच्चों समेत 8 की मौत, 23 घायल, मालवाहक वाहन और ट्रक की टक्कर

ROAD ACCIDENT | DEATH | DIPESH SAHU | SHRESHTH BHARAT

Road Accident: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में हुई भीषण सड़क हादसे में 8 की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक मालवाहक वाहन और ट्रक की टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में पांच महिलाओं और तीन बच्चों की मौत हो गई। वहीं, 23 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये भीषण हादसा बेमेतरा थाना इलाके के कठिया गांव में पेट्रोल पंप के पास हुआ। बताया जा रहा है कि सड़क के किनारे खड़े मिनी ट्रक में मालवाहक वाहन टकराने से दर्दनाक हादसा हुआ है।

इस घटना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मीडिया को जानकारी दी की यह दुर्घटना रविवार देर रात कठिया गांव के पास हुई, पीड़ित एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। हादसे का शिकार सभी लोग पथर्रा गांव के निवासी थे, तिरैया गांव में एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहे थे।

अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, मालवाहक वाहन सड़क किनारे खड़े मिनी ट्रक से टकरा गया। मृतकों की पहचान भूरी निषाद (50), नीरा साहू (55), गीता साहू (60), अगनिया साहू (60), खुशबू साहू (39), मधु साहू (5), रिकेश निषाद (6) और ट्विंकल निषाद (6) के रूप में हुई है।

भाजपा विधायक दीपेश साहू ने जिला अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की। बेमेतरा दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है और 23 घायल हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बीजेपी विधायक दीपेश साहू का कहना है, ”जिले में यह एक दुखद सड़क दुर्घटना हुई है. एक कार खड़ी गाड़ी से टकरा गई। इस घटना में नौ लोगों की मौत हो गई है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर हालत में रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया है। हम मृतकों के परिजनों के साथ हैं। प्रशासन हर संभव मदद करने की कोशिश कर रहा है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Operation Sindoor
'ऑपरेशन सिंदूर' पर गहराया राजनीतिक विवाद, विपक्ष ने संसद में दिए रक्षा मंत्री के बयान को लेकर सरकार से मांगा जवाब; जानें पूरा मामला
Ram Mandir Donation Row
राम मंदिर चंदा हेराफेरी मामले पर गरमाई राजनीति, अखिलेश ने उठाए सरकार पर सवाल; बोले- भक्तों की आस्था से खिलवाड़ हुआ
Maharashtra TET 2026 Exam Postponed
पेपर लीक की आशंका के बाद महाराष्ट्र TET 2026 परीक्षा एक दिन पहले स्थगित, 4.28 लाख अभ्यर्थी प्रभावित
Gorakhpur
Gorakhpur: 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ घर और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन..., योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
Ketan Agarwal Murder Case
Ketan Agarwal Murder Case: 'हादसा' नहीं, महीनों की प्लानिंग थी! केतन मर्डर केस में पुलिस के बड़े खुलासे, जांच में सामने आई साजिश की पूरी टाइमलाइन
Bahraich Leopard Attack
Bahraich Leopard Attack: बहराइच में खूंखार तेंदुए का हमला, वनकर्मी समेत 8 लोगों पर हमला; DFO के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन तेज