Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

‘लंका’ में बन रहा माता सीता का मंदिर, योगी सरकार भेजेगी यह खास चीज

Seetha Amma Temple Sri Lanka: रावण की 'लंका' में माता सीता का विशाल मंदिर बन रहा है। इसके लिए योगी सरकार एक खास चीज को श्रीलंका भेजेगी।
Seetha Amma Temple Sri Lanka Saryu river

Seetha Amma Temple Sri Lanka: श्रीलंका में माता सीता का मंदिर बनने जा रहा है। इसके लिए सरयू नदी का जल भेजा जाएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को श्रीलंका के प्रतिनिधियों ने एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने धार्मिक समारोहों और मंदिर में देवी सीता की मूर्ति की प्रतिष्ठा के लिए सरयू नदी का पवित्र जल भेजने का अनुरोध किया था। इस अनुरोध को यूपी सरकार ने मान लिया है। पर्यटन विभाग को पवित्र जल को श्रीलंका पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है।

ट्रस्ट ने की पहल की सराहना

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने भारत और श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए इस पहल की सराहना की है। अयोध्या तीर्थ विकास परिषद के सीईओ संतोष कुमार शर्मा का कहना है कि है कि श्रीलंका में सीता अम्मा मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। मंदिर के प्रतिनिधि ने यूपी सरकार से पवित्र सरयू नदी का जल भेजने का अनुरोध किया था। इसलिए हम उन्हें कलश में पवित्र जल उपलब्ध कराएंगे।

https://twitter.com/AdhikariBN/status/1784545509790920995

19 मई को होगा अनुष्ठान

संतोष कुमार शर्मा ने मंदिर का अनुष्ठान 19 मई को होगा। सीता अम्मा मंदिर में समारोह का उद्देश्य भारत और श्रीलंका को एकता के सूत्र में बांधना है, जो दोनों देशों के बीच आध्यात्मिक और सांस्कृतिक बंधन का प्रतीक है।

सीता मंदिर का निर्माण सभी सनातनियों के लिए गर्व का विषय

महंत शशिकांत दास ने कहा कि श्रीलंका में सीता अम्मा मंदिर का निर्माण सभी सनातनियों के लिए गर्व का विषय है। माता सीता को लंका में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा था। आज उसी लंका में उनके एक भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Haldwani Shuddhikaran Row
Haldwani Shuddhikaran Row: हल्द्वानी में खड़गे के भाषण के बाद ‘शुद्धीकरण’ पर राज्यसभा में हंगामा, नड्डा ने जांच का दिया भरोसा
80th Independence Day
80th Independence Day: लाल किले पर 80वें स्वतंत्रता दिवस की भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल, तीनों सेनाओं ने दिखाया दमखम
CBSE 12th Supplementary Result 2026
CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026: 2.75 लाख छात्रों ने दी परीक्षा, 53.08% पास; DigiLocker पर ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड
AI Phuket-Delhi Flight Incident
AI Phuket-Delhi Flight Incident: तीन हाइड्रोलिक सिस्टम में एक मिनट के भीतर अलर्ट के बाद ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट; विमान 300 फीट नीचे गिरा, 17 घायल
Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज