Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

पेट की गर्मी को करना है दूर तो करें इन चीजों का इस्तेमाल

Stomach heat: दही-चावल, छाछ, बेल का जूस, सौंफ का पानी, ठंडई, तरबूज और खरबूज जैसी चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। ये सभी चीजें पेट की गर्मी से हमें बचाती हैं। पूरी गर्मी इन सबका नियमित रूप से सेवन करना चाहिए...
Stomach heat | health | shreshth bharat

Stomach heat: अक्सर गर्मी शुरू होते ही पेट खराब, सूजन और जलन जैसी समस्याएं लोगों को महसूस होने लगती हैं। पेट में यह सभी समस्याएं स्पाइसी फूड, अत्यधिक शराब पीने और फास्टफूड आदि के कारण होती है। पेट एक तेज पाचन प्रक्रिया के कारण अत्यधिक गर्मी उत्पन्न करती है। पेट की गर्मी को नियंत्रण में लाना चाहिए, नहीं तो सेहत से जुड़ी कठिन समस्याएं हो सकती हैं। पेट की गर्मी को शांत करने के लिए आप कुछ नेचुरल चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, जिनके बारे में हम आपको आगे बताएंगे…

दही-चावल, छाछ, बेल का जूस, सौंफ का पानी, ठंडई, तरबूज और खरबूज जैसी चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। ये सभी चीजें पेट की गर्मी से हमें बचाती हैं। पूरी गर्मी इन सबका नियमित रूप से सेवन करना चाहिए।

बेल का जूस

पाचन ठीक करने के साथ बेल के अनगिनत फायदे हैं। आजकल अधिकांश लोग पेट की समस्याओं से पीड़ित होते हैं और पाचन तंत्र के ठीक से काम ना करने की वजह से कई तरह के रोग होने लगते हैं। ऐसे में बेल पाचन को ठीक करने के साथ-साथ बाकी सभी समस्याओं से आराम दिलाती है। साथ ही शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों और विटामिनों की आपूर्ति करती है।

तरबूज

तरबूज में 45 कैलोरी, विटामिन सी और विटामिन ए होता है। जोकि शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। तरबूज आपको हाइड्रेटेड रखता है, क्योंकि तरबूज में 92% पानी होता है और यह आपकी भूख को नियंत्रित करने में मदद करता है और पानी की भी आपूर्ति करता है।

पेट की गर्मी बढ़ने के लक्षण

  • पेट में गैस
  • पेट में जलन
  • पेट फूलना
  • उल्टी महसूस होना
  • भूख कम लगना
  • पेट में ऐंठन या दर्द
  • पतले दस्त होना

अगर आपको पेट जलन और गर्मी महसूस होती है, तो आपको ठंडी चीजें खानी चाहिए। ऐसी चीजों को अपने आहार में शामिल करें, जो पानी से भरपूर हों। पेट में गर्मी बढ़ने पर पेट में जलन हो जाती है। इसके कारण एसिडिटी भी बढ़ जाती है। ठंडा दूध पीने से भी पेट की जलन शांत हो जाती है। इसके अलावा केला, खीरा, दही, सौंफ और उबले हुए चावल में दही डालकर खा सकते हैं।

अगर आपको ये लक्षण बार-बार दिख रहे हैं, दस्त काफी ज्यादा है और उल्टियां भी बार-बार आ रही हैं, तो आपको हैजा के लक्षण हो सकते है। बिना देर करे डॉक्टर से मिलें और इलाज कराएं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Noida International Airport
Noida International Airport: तेज बारिश के बाद टर्मिनल-पार्किंग मार्ग पर जमा हुआ था पानी, 30 मिनट में दूर हुआ जलभराव, सामान्य हुई आवाजाही
Prayagraj
प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ अभियान की शुरुआत, कविता के जरिए Gen Z ने उठाई माफिया संस्कृति के खिलाफ आवाज
UP Politics
UP Politics: ‘छात्रों के साथ भी भेदभाव?’ झारखंड आंदोलन पर अखिलेश-राहुल को ओपी राजभर ने घेरा, पूछा- ‘कहां गया PDA?’
DPL 2026
DPL 2026: बारिश से घटे ओवर, फिर ढुल-जून ने बरपाया कहर; किंग्स ने टाइगर्स को 9 विकेट से रौंदा
Delhi Traffic Police Advisory
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली, 13 और 15 अगस्त को कई रास्ते बंद; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
JSSC JE Paper Leak Case
JSSC JE पेपर लीक केस में SIT की बड़ी कार्रवाई, परीक्षा एजेंसी का फरार डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार