Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

ब्रेस्‍टफीडिंग करते समय इस बात का रखें खास ख्याल वरना बच्चे को हो सकता है नुकसान

ब्रेस्‍टफीडिंग से बेबी में डायबिटीज, गैस्‍ट्रोइंटेस्‍टाइनल इशू और अस्‍थमा का रिस्क काफी हद तक कम हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक चीज है, जो ब्रेस्‍टफीडिंग के वक्‍त आपके और बेबी के बीच बन रहे संबंधों को खराब कर रही है...
Breastfeeding

Breastfeeding: नवजात शिशु के लिए मां का दूध अमृत समान होता है। कम से कम एक साल तक के बच्चों को केवल मां का दूध ही पिलाना चाहिए। जो औरतें नई-नई मां बनती है, वों अच्छी तरह से जानती हैं कि ब्रेस्‍टफीडिंग उनके बच्चे और उनके लिए कितना महत्वपूर्ण हैं। ब्रेस्‍टफीडिंग से बेबी में डायबिटीज, गैस्‍ट्रोइंटेस्‍टाइनल इशू और अस्‍थमा का रिस्क काफी हद तक कम हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक चीज है, जो ब्रेस्‍टफीडिंग के वक्‍त आपके और बेबी के बीच बन रहे संबंधों को खराब कर रही है? हम बात कर रहे ब्रेक्‍सटिंग की।

बहुत कम लोग ब्रेक्‍सटिंग शब्द का मतलब जानते होंगे, लेकिन यह छोटा सा शब्‍द महिलाओं द्वारा बच्‍चे को दूध पिलाने के तरीके पर कई सवाल खड़े कर रहा है। गायनाकोलॉजिस्ट के अनुसार, महिलाएं न्‍यूबॉर्न बेबी को ब्रेस्‍टफीडिंग कराते समय मोबाइल फोन पर बात करने और टेक्‍स्‍ट करने में व्‍यस्‍त रहती हैं। ऐसा करने से महिलाओं का पूरा ध्‍यान उनके बच्‍चे की तरफ नहीं जाता और बच्‍चे को इससे नुकसान होता है।

क्या होता है ब्रेक्‍सटिंग?

ब्रेस्‍टफीडिंग करते समय मां का फोन पर व्‍यस्‍त होना ही ब्रेक्‍सटिंग कहलाता है। महिलाएं इस दौरान चैटिंग और मैसेजिंग करने में इतना बिजी हो जाती हैं कि वो बच्‍चे की प्रॉपर लैचिंग भी नहीं समझ पाती, इस कारण वो बच्चे को प्रॉपर फीड नहीं करातीं और उनका बच्‍चे के साथ स्किन और आई कॉन्‍टेक्‍ट भी नहीं हो पाता। ब्रेक्‍सटिंग के कारण वो भूल जाती हैं कि बच्‍चे को कितनी देर पहले दूध पिलाया गया था। इसलिए डाक्टर्स यह सलाह देते हैं कि मां को बच्‍चे को दूध पिलाते समय किसी और चीज पर ध्यान नहीं देना चाहिए।

यह भी पढ़े- दोपहर में नींद आने के ये हैं प्रमुख कारण, कहीं आप में भी तो नहीं ऐसे लक्षण

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

AI-Powered Param Pragya Facility at IIT Delhi
IIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में पहुंचे पीएम मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ का किया वर्चुअल उद्घाटन; बोले- चिप से जहाज तक यहीं होगा निर्माण
US Tariff On India
रूस से तेल खरीदने की कीमत चुकाएगा भारत? अमेरिका ने खोला 100% टैरिफ का रास्ता; अमेरिकी सीनेट से प्रतिबंध बिल पास
Atiq Ahmed Son’s Funeral
भाई अबान के जनाजे में शामिल होंगे उमर-अली, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी पैरोल; कड़ी सुरक्षा में पहुंचेंगे प्रयागराज
Agra
आगरा की धंसी सड़क पर सियासत, गड्ढे में उतरकर सपा नेता ने सरकार से पूछे विकास के सवाल
Ambedkar Nagar News
'युवाओं, किसानों और महिलाओं के हितों के खिलाफ है सपा का रवैया', अंबेडकर नगर से सीएम योगी का विपक्ष पर निशाना
Ramayana Global Release
'रामायण' रचेगी इतिहास! 59 हजार स्क्रीन्स पर होगी दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज; तोड़ेगी 'अवतार 2' और 'RRR' का रिकॉर्ड