श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

विधानसभा उपचुनाव की तारीखों की हुई घोषणा, इस दिन जारी होगा मतदान

विधानसभा उपचुनाव के लिए 14 जून को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। उम्मीदवार 21 जून तक नामांकन कर सकते हैं। नाम वापसी की अंतिम तारीख 26 जून है...
Vidhan Sabha byelection dates announced notification to be issued on this day

Vidhan Sabha By Election: चुनाव आयोग ने विधानसभा उपचुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। कुल 7 राज्यों की 13 सीटों पर उपचुनाव होगा। इसमें बिहार की 1, पश्चिम बंगाल की 4, तमिलनाडु की 1, मध्य प्रदेश की 1, उत्तराखंड की 2, पंजाब की 1 और हिमाचल प्रदेश की 3 सीटें शामिल हैं।

इस दिन जारी किया जाएगा नोटिफिकेशन

विधानसभा उपचुनाव के लिए 14 जून को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। उम्मीदवार 21 जून तक नामांकन कर सकते हैं। नाम वापसी की अंतिम तारीख 26 जून है। मतदान 10 जुलाई को होगा, जबकि मतों की गिनती 13 जुलाई को होगी। नतीजे 15 जुलाई को आएंगे।

बद्रीनाथ और मंगलौर में उपचुनाव

उत्तराखंड की दो सीटों बद्रीनाथ और मंगलौर पर उपचुनाव (Vidhan Sabha By Election) होना है। बद्रीनाथ सिंह राजेंद्र सिंह भंडारी के इस्तीफा देने के कारण हो रहा है। भंडारी बाद में बीजेपी में शामिल हो गए थे। वहीं, हरिद्वार जिले की मंगलौर सीट पर उपचुनाव बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी के निधन की वजह से हो रहा है।

बिहार में कहां-कहां होंगे उपचुनाव

बता दें कि बिहार की रुपौली, पश्चिम बंगाल की रायगंज, रानाघाट दक्षिण, बागड़ा और माणिकटाला, तमिलनाडु की विक्रवांडी, मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा , पंजाब की जालंधर पश्चिम (SC) और हिमाचल प्रदेश की डेहरा, हमीरपुर और नालागढ़ सीट पर उपचुनाव हो रहा है। रुपौली में बीमा भारती के इस्तीफा देने के बाद उपचुनाव हो रहा है।

यह भी पढ़ें- आम आदमी पार्टी को खाली करना होगा दफ्तर, जानिए वजह

वहीं, रायगंज में कृष्णा कल्याणी, राणाघाट दक्षिण में मुकुट मणि अधिकारी, बागड़ा में बिश्वजीत दास , अमरवाड़ा में कमलेश प्रताप शाह , जालंधर पश्चिम में शीतल अंगुरल , डेहरा में होश्यार सिंह, हमीरपुर में आशीष शर्मा और नालागढ़ में के. एल. ठाकुर के इस्तीफा देने की वजह से उपचुनाव हो रहा है। वहीं, माणिकटाला में साधन पांडे और विक्रवांडी में थिरु एन पुगाझेंथी के निधन की वजह से उपचुनाव हो रहे हैं।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

Venezuela Earthquake
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में महाविनाश! 7.2 और 7.5 तीव्रता के झटकों से दहला देश; 32 लोगों की मौत और 700 घायल
UP BJP Newly Appointed Office-Bearers List
यूपी बीजेपी ने बदली संगठन की तस्वीर, राजनाथ सिंह के बेटे समेत 19 को बनाया गया उपाध्यक्ष; सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले
Maharashtra Weather
Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में मौसम का मिजाज बदला, मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में बारिश बढ़ी; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
CM Mohan Yadav
उज्जैन में 168 एकड़ जमीन खरीद के आरोपों से घिरे मोहन यादव, कांग्रेस बोली- MP में चल रहा लूट का इंजन; मांगा इस्तीफा और न्यायिक जांच
Ram Mandir Donation Controversy
Ram Mandir Donation Controversy: "एक और परत खुली", अखिलेश यादव ने अयोध्या दान विवाद पर भाजपा को बनाया निशाना
West Bengal Assembly
West Bengal Assembly: TMC में सियासी घमासान तेज, मदन मित्रा को मिला चीफ व्हिप का पद, स्पीकर कार्यालय पर नियुक्ति पत्र ठुकराने का आरोप