Skip to main content

श्रेष्ठ भारत (Shresth Bharat) | Hindi News

दोपहर में नींद आने के ये हैं प्रमुख कारण, कहीं आप में भी तो नहीं ऐसे लक्षण

दोपहर में हमें कम भोजन करना चाहिए। क्योंकि, ज्यादा खाने को पचाने में अधिक एनर्जी की जरूरत होती है और पाचनतंत्र को भोजन पचाने के लिए अधिक खून की जरुरत होती है...
Causes Sleep In Afternoon:

Causes Sleep In Afternoon: दोपहर का खाना खाने के बाद नींद आना काफी आम बात है। हम ऑफिस में हम अक्सर अपने साथियों को लंच करने के बाद उबासियां लेते देखते है। उन्हें ऐसे देखकर हमें भी नींद आने लगती है। दोपहर की नींद पर काबू करना काफी मुश्किल हो जाता है। आज हम आपको इस रिपोर्ट में उन वजहों के बारें में बताएंगे जिनकी वजह हमें दोपहर में नींद आती है।

दोपहर में ज्यादा नींद आने के कारण-

डाइटिशियन की मानें तो, दोपहर में हमें कम भोजन करना चाहिए। क्योंकि, ज्यादा खाने को पचाने में अधिक एनर्जी की जरूरत होती है और पाचनतंत्र को भोजन पचाने के लिए अधिक खून की जरुरत होती है। दोपहर का भोजन करने से कुछ समय के लिए आपके दिमाग में खून का संचार कम हो जाता है। साथ ही शरीर की क्रियाशीलता कम हो जाती है और आपको सुस्ती और नींद का अनुभव होने लगता है।

तेजी से घटता है ब्लड शुगर का स्तर

 डाइटिशियन के मुताबिक, शरीर को काम करने के लिए उर्जा की (Causes Sleep In Afternoon) जरूरत होती है। इसके लिए हम ब्रेकफ़ास्ट, लंच और डिनर करते हैं। इसमें हम खाते हैं वो न्यूट्रिशन हमारी बॉडी की एनर्जी का सोर्स बनता है। खाना खाते ही आंत खाने को पचाने का काम करना शुरू कर देती है। इससे ब्लड शुगर लेवल कम होने लगता है, जिससे सुस्ती महसूस होती है और नींद आती है।।

यह भी पढ़ें- लीची खाने से दूर होंगी बीमारियां, छिलके और बीज भी आएंगे काम

हार्मोन की वजह से भी आती ज्याद नींद

ऐसा कई बार देखा गया है कि शरीर के हार्मोन्स भी नींद आने की एक वजह होते हैं। क्योंकि, खाना खाने के बाद कभी-कभी सेरोटोनिन तेजी से बनता है, जिसकी वजह से सुस्ती बढ़ती है और सोने का मन करता है। सेरोटोनिन वो हॉर्मोन है, जो बॉडी के कई फंक्शन को कंट्रोल करता है। यह शरीर के अंदर एक तरह से एंटीडिप्रेसेंट की भूमिका भी निभाता है। सेरोटोनिन प्रोटीन से बढ़ता है।

संबंधित खबरें

वीडियो

Latest Hindi NEWS

JPSC protest
JPSC protest: झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो अस्पताल में भर्ती
Colombia Earthquake
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भीषण भूकंप, 20 की मौत; कई इमारतें ढहीं, मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी
Jantar Mantar Students Protest
जंतर-मंतर विवाद पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- सदन में आइए, चर्चा के लिए तैयार है सरकार... मुंहतोड़ मिलेगा जवाब
Assam Flood
असम में बाढ़ का तांडव: 100 मौतें, 1.4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; गोलाघाट में धनसिरी ने बढ़ाई तबाही
Jharkhand Student Protest
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के विधानसभा घेराव मार्च में हंगामा, बैरिकेडिंग तोड़ने पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां; वॉटर कैनन का किया इस्तेमाल
Jharkhand Students Protest
Jharkhand Students Protest: आमरण अनशन के बीच विधानसभा घेराव में पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बोले- सरकार को माननी होगी युवाओं की मांग